फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 years Of Zindagi Na Milegi Dobara: जब ऋतिक के कारण फहरान और अभय की जान पर बन आई थी, मरते-मरते बचे थे दोनों सितारे

Fri, 15 Jul 2022 09:31 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 15 Jul 2022 09:31 AM IST
विज्ञापन
11 years Of Zindagi Na Milegi Dobara: Hrithik Roshan Almost Killed Abhay Deol and Farhan Akhtar During the shoot of Zoya Akhtar film
zindagi na milegi dobara

बॉलीवुड की हिंदी फिल्मों में कुछ चीजें हमेशा से ही फिक्स रही हैं। चाहे वो एक दुखियारी मां हो या कुछ दोस्त यह सभी चीजें किसी जमाने में फिल्में हिट होने का फार्मूला मानी जाती थीं। दुखियारी मां का ट्रेंड चाहे आज के दौर में खत्म सा हो रहा हो, लेकिन दोस्ती आज भी हिंदी फिल्मों को हिट कराने का एक गजब का फॉर्मूला माना जाता है। दौर कोई भी रहा हो लेकिन दोस्ती को हमेशा से ही पर्दे पर दिखाया गया है। दोस्तों की कहानी या यूं कहे कि दोस्ती पर आधारित इन फिल्मों की कहानी से लोग अपने आपको जुड़ा हुआ महसूस करते हैं और इतना ही वह खुद को फिल्म का हीरो ही मान लेते हैं। ऐसी ही एक फिल्म साल 2011 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, जिसने लोगों के दिलों में कोने में छिपी दोस्ती को फिर से जगा दिया था। फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा एक ऐसी फिल्म थी, जो तीन दोस्तों की दोस्ती की मिसाल पेश करती है। आज यानी 15 जुलाई को इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 11 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर हम इस फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताने जा रहे हैं।

11 years Of Zindagi Na Milegi Dobara: Hrithik Roshan Almost Killed Abhay Deol and Farhan Akhtar During the shoot of Zoya Akhtar film
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन से हुई बहुत बड़ी भूल
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉलीवुड के नामचीन कलाकारों की अदाकारी से सजी थी। इसमें ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर से लेकर अभय देओल, कटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन तक ने अपना जलवा बिखेरा था। सबके दिलों में एक बार फिर अपने काम-धाम छोड़ दोस्तों के साथ कहीं दूर घूमने जाने का जज्बा जगाती इस फिल्म ने सभी का दिल जीता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका एक सीन फरहान और अभय देओल की जान ले सकता था? और इसके पीछे और कोई नहीं बल्कि ऋतिक रोशन का हाथ था। नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर ऋतिक ने ऐसा क्या किया था, जो अभय देओल और फरहान अख्तर मरते-मरते बचे थे।  

11 years Of Zindagi Na Milegi Dobara: Hrithik Roshan Almost Killed Abhay Deol and Farhan Akhtar During the shoot of Zoya Akhtar film
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया

गाड़ी से कूदे फरहान
शायद कम ही लोग जानते होंगे कि फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' की शूटिंग के दौरान ऋतिक रोशन की एक गलती से बहुत बड़ी हादसा होने वाला था। इसका खुलासा खुद अभय देओल ने किया था। फिल्म का वह खौफनाक किस्सा सुनाते हुए अभय बताते हैं कि एक सीन की शूटिंग के लिए तीनों बार्सिलोना से कोस्टा ब्रावा जा रहे होते हैं। उसी दौरान ऋतिक को ऑफिस से एक कॉल आता है। शूट के दौरान ऋतिक गाड़ी चलाते हैं और सड़क के एक तरफ गाड़ी को खड़े करते हैं लेकिन कार का इंजन बंद करना भूल जाते हैं। इस दौरान ऋतिक तो कार से बाहर निकल जाते हैं, लेकिन इंजन चालू होने के वजह से कार खाई की तरफ लुढ़कने लगती है और फरहान घबराकर कार से कूद जाते हैं। जहां फरहान कार से तुरंत कूद जाते हैं, वहीं अभय वहां बैठे-बैठे सोच रहे होते हैं कि वह अब मरने वाले हैं। हालांकि, बाद में वह भी जैसे-तैसे करके बाहर निकल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
11 years Of Zindagi Na Milegi Dobara: Hrithik Roshan Almost Killed Abhay Deol and Farhan Akhtar During the shoot of Zoya Akhtar film
जिंदगी न मिलेगी दोबारा - फोटो : social media

ऐसी थी जोया अख्तर की फिल्म की कहानी 
जोया अख्तर की फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' 55 करोड़ के बजट में तैयार की गई थी। फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था, जिसके कारण इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। फिल्म ने कुल 121 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह फिल्म ऐसे तीन दोस्तों की कहानी है, जो एक साथ स्पेन में लंबी रोड ट्रिप पर जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed