हॉलीवुड फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। क्रिस हेमस्वर्थ की यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं आर माधवन की फिल्म 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है। यदि शुक्रवार रिलीज की बात करें तो तापसी पन्नू की 'शाबाश मिट्ठू' और राजकुमार राव की 'हिट द फर्स्ट केस' के आने के बाद क्रिस और माधवन की फिल्मों के कलेक्शन पर प्रभाव पड़ सकता है। जी हां, दोनों फिल्मों के सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद 'थॉर: लव एंड थंडर' और 'रॉकेट्री' के हिंदी संस्करण की कमाई पर असर पड़ सकता है। पढ़िए हमारी रिपोर्ट:
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर चला 'थॉर' के हथौड़े का जादू, क्या 'शाबाश मिट्ठू' से घटेगी 'रॉकेट्री' की कमाई?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिट द फर्स्ट केस
इस शुक्रवार को मर्डर मिस्ट्री सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'हिट - द फर्स्ट केस' रिलीज होने वाली है। राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की यह फिल्म तेलुगू थ्रिलर की हिंदी रीमेक है। बता दें कि तेलुगू वर्जन ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था बल्कि ओटीटी पर भी धमाल मचाया था। यही कारण है कि ट्रेड एनालिस्ट यह अनुमान लगा रहे हैं कि यह फिल्म पहले दिन एक से डेढ़ करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है।
पिछले कुछ वर्षों में, वूमेन सेंट्रिक कई स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। कंगना रणौत की 'पंगा', परिणीति चोपड़ा की 'साइना', तापसी पन्नू की 'रश्मि रॉकेट' और अब 'शाबाश मिट्ठू। ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि मिताली राज और क्रिकेट पर आधारित होने की वजह से यह फिल्म पहले दिन ढाई से तीन करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है।
'थॉर: लव एंड थंडर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने पांच दिनों के अंदर ही 'जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन' को पछाड़ दिया है। वहीं अब फिल्म अपने दूसरे वीकएंड में 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो तायका वेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने आठवें दिन 2.50-3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जिसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन तकरीबन 80-81 करोड़ रुपये हो गया है।
आर माधवन की रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट को दुनिया भर के लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की वजह से अच्छा कलेक्शन कर लिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व रॉकेट वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्थिर गति बनाए हुए है। अब तक फिल्म ने 30 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर ली है। बता दें कि 1 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म को IMDb पर 9.3 की रेटिंग मिली है।