फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocketry BO Collection Day 14: माधवन की फिल्म में लगातार दूसरे दिन आई गिरावट, 14वें दिन हुई बस इतनी कमाई

Fri, 15 Jul 2022 08:34 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 15 Jul 2022 08:34 AM IST
सार

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अलग-अलग जॉनर की ये फिल्में दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है।

विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect Box Collection Day 14: R Madhavan starrer Film Earned 75 lakhs Rupee on thursday
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अलग-अलग जॉनर की ये फिल्में दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। इन दिनों दर्शकों के बीच आर माधवन के निर्देशन में बनी रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट काफी चर्चा में बनी हुई है। वर्ड ऑफ माउथ के दम पर बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। वहीं, आज यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई अन्य कई फिल्में भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में नई फिल्मों के रिलीज होने का रॉकेट्री पर क्या प्रभाव पड़ता है, ये तो बाद में पता चलेगा। इससे पहले आइए जानते हैं 14वें दिन हुई फिल्म की कमाई के बारे में-

Rocketry The Nambi Effect Box Collection Day 14: R Madhavan starrer Film Earned 75 lakhs Rupee on thursday
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आर माधवन की रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट को दुनिया भर में लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने बाद में धीरे-धीरे अपने कलेक्शन की रफ्तार पकड़ ली थी। हालांकि, अब इस फिल्म की रफ्तार कम होती दिख रही है। भारतीय वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित इस फिल्म के गुरुवार को हुए कारोबार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन 50 से 75 लाख तक की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब तक 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

Rocketry The Nambi Effect Box Collection Day 14: R Madhavan starrer Film Earned 75 lakhs Rupee on thursday
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की बात करें तो वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित इस फिल्म का लेखन, निर्माण और निर्देशन आर. माधवन ने ही किया है। इसरो साइंटिस्ट और एरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित इस फिल्म का प्रीमियर फ्रांस में आयोजित कान फिल्म फेस्टिवल में किया गया था। फिल्म में अभिनेता आर माधवन ने ही नंबी नारायण के किरदार में हैं, वहीं एक्ट्रेस सिमरन उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो रोल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect Box Collection Day 14: R Madhavan starrer Film Earned 75 lakhs Rupee on thursday
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की कहानी की बात करें तो रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट में वैज्ञानिक के जीवन में आए हर एक उतार-चढ़ाव को बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है। फिल्म में वैज्ञानिक पर लगे जासूसी के झूठे आरोप से लेकर हिरासत में उन्हें प्रताड़ित करने तक की कहानी को बखूबी दिखाया गया है। देश- दुनिया में अपनी फिल्म को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए अभिनेता आर माधवन भी बेहद खुश है। इस फिल्म में माधवन और सिमरन के अलावा रवि राघवेंद्र और मिशा घोषाल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed