{"_id":"5fc8ce7c8ebc3e7502494a1c","slug":"14-bollywood-actresses-first-affair-with-already-married-man-and-then-married-them","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा मर्दों पर फिदा हो गईं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादीशुदा मर्दों पर फिदा हो गईं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 03 Dec 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
पति धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हैं जो ये साबित करती हैं कि प्यार किसी से देखकर नहीं किया जाता, बस हो जाता है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने शादीशुदा पुरुषों से मोहब्बत की और उसके बाद उनसे शादी भी की और उन्होंने अच्छे से उस शादी को निभाया भी। आइए ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं...
1. हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल मानी जाने वाली हेमा मालिनी ने उस समय के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के साथ शादी की। जबकि उस समय धर्मेंद पंजाब में पहले से ही शादीशुदा थे और उनकी पत्नी का नाम प्रकाश कौर था। धर्मेंद को हेमा मालिनी से इतना प्यार हो गया था कि उन्होंने इस्लाम धर्म को कबूल कर लिया ताकि उन्हें दूसरी शादी की इजाजत मिल जाए। इसके बाद धर्मेंद्र ने हेमा से शादी कर ली।
2 of 11
Raveena And Anil
रवीना टंडन को प्रमुख फिल्म वितरक, अनिल ठडानी से बेइंतहा मोहब्बत हो गई थी। जबकि अनिल पहले से ही शादीशुदा थे, उनकी पत्नी का नाम नताशा सिप्पी था। नताशा और अनिल के दो बच्चे हैं लेकिन उनकी शादी उतनी सफल नहीं रही, इसलिए अनिल ने नताशा को तलाक दे दिया। नताशा को तलाक देने के बाद अनिल ने रवीना से 2003 में शादी रचा ली।
3 of 11
shridevi
दक्षिण भारत के बाद बॉलीवुड में नाम और शोहरत कमाने वाली मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी, फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बोनी कपूर से प्यार कर बैठी। बोनी कपूर भी उनसे उतना ही प्यार करने लगे। हालांकि उस समय बोनी शादीशुदा थे और उनकी पत्नी का नाम मोना कपूर था। 1996 में बोनी ने श्रीदेवी से शादी की और उनकी दो बेटियां हैं- जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
karishma kapoor and sanjay
- फोटो : file photo
अभिषेक बच्चन के साथ ब्रेकअप करने के बाद करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से शादी कर ली। संजय कपूर उस समय शादीशुदा थे और उनकी पत्नी का नाम नंदिता मेहतानी था। करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने 2003 में शादी की लेकिन उनकी शादी लंबे समय तक ना चल सकी। 2016 में दोनों ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया। संजय और करिश्मा के दो बच्चे हैं- समायरा और कियान। ये दोनों अब करिश्मा के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 11
amrita arora
- फोटो : social media
इसी कड़ी में बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री का नाम जुड़ा है। करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोरा ने भी एक शादीशुदा पुरुष से प्यार किया और बाद में उसी से शादी भी की। अमृता अरोरा ने शकील लदाक से शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनके नाम अजान लदाक और रयान लदाक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।