यशराज फिल्म्स की अपनी फ्रेंचाइजी फिल्मों में नई जान फूंकने की कोशिशों की अगली कड़ी फिल्म ‘धूम 4’ हो सकती है। इस प्रस्तावित फिल्म को लेकर समय समय पर तरह तरह की थ्योरीज सामने आती रही हैं। लोग सलमान खान से लेकर शाहरुख खान और अक्षय कुमार तक को इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में बतौर विलने देखने की बातें सोशल मीडिया पर करते रहे हैं। चर्चाएं ये भी रही हैं कि इस सीरीज का अब जब भी रीबूट वर्जन बनेगा तो इसमें अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा की जोड़ी नहीं दिखेगी। इन चर्चाओं में कितनी सच्चाई है ये तो यशराज फिल्म्स के इस बारे में आधिकारिक बयान के आने पर ही पता चलेगा, फिलहाल हम बात रहे हैं फिल्म ‘धूम 2’ की जिसने अपनी रिलीज के शानदार 15 साल पूरे कर लिए हैं।
15 Years Of Dhoom 2: ऋतिक और ऐश्वर्या के करिश्मे का सबसे बड़ा कारनामा, निर्देशक ने बताए फिल्म के राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशराज फिल्म्स की 'धूम' सीरीज ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। साथ ही उनकी इन फिल्मों से भारत को सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी भी मिली। सही मायने में ये फिल्में अपने बेमिसाल दृश्यों के लिए जानी जाती हैं। ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की ब्लॉकबस्टर, 'धूम 2' के 15 साल पूरे होने के मौके पर इस फ्रेंचाइजी के लेखक और 'धूम 3' के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य उर्फ विक्टर ने इस फिल्म की मेकिंग के कुछ खास लम्हों का खुलाया किया है।
1. सबसे बड़ी ट्रेन डकैती
फ़िल्म में डकैती के उस सीन को आज भी लोग याद करते हैं, जिसमें ऋतिक रोशन एक बूढ़ी औरत का रूप धारण कर लेते हैं। भारतीय फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ऋतिक रोशन (फिल्म में आर्यन) को एक बूढ़ी औरत के रूप में देखने की बात सोचना भी शायद असंभव है। विक्टर बताते हैं कि 'धूम-2' में आर्यन का किरदार एक ऐसे इंसान का था, जिसे आज तक किसी ने असली रूप में नहीं देखा था। इसकी वजह यह है कि वह भेष बदलने में माहिर था। आर्यन की इसी खूबी को फिल्म में दिखाने के लिए पहली डकैती की योजना बनाई गई थी। उस समय हमने बड़ी हिम्मत दिखाते हुए ऋतिक को एक बूढ़ी औरत के रूप में प्रस्तुत किया जिसने अपने इस रूप का फायदा उठाते हुए डकैती को अंजाम देने में कामयाबी पाई। बेशक अगर इसमें स्पीड की बात शामिल नहीं होती तो उसका सीक्वेंस पहले जैसा बिल्कुल नहीं होता। नामीबिया के रेगिस्तान में दौड़ती ट्रेन पर फिल्माया गया ये एक्शन सीक्वेंस फिल्म का मूड पहले ही सीन से सेट कर देता है।
2. डायमंड की चोरी
विक्टर के मुताबिक, हम फिल्म में डकैती के ऐसे शानदार सीन्स दिखाना चाहते थे जो दर्शकों के दिलो-दिमाग में लंबे समय तक कायम रहे जिसके लिए लोकल हिस्ट्री के बारे में गहराई से जानकारी हासिल करना जरूरी था। साथ ही हमें दर्शकों को हैरत में डालने वाले विजुअल मोमेंट की कल्पना करनी थी। दूसरी डकैती की बात की जाए तो इसके लिए हमने एक हिस्टोरिक लोकल म्यूजियम में चोरी के सीन को पर्दे पर उतारने की योजना बनाई। वह कहते हैं, "निजी तौर पर मुझे म्यूजियम काफी पसंद हैं, क्योंकि वहां आप हिस्ट्री को महसूस कर सकते हैं और ऐसा लगता है मानो आप बीते दिनों में वापस चले गए हैं। दरअसल जय म्यूजियम में चोर को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाता है लेकिन इसमें सबसे बड़ी ट्रिक यह थी कि सभी लोगों को चकमा देते हुए आर्यन संग्रहालय में कैसे पहुंचेगा और लोकेशन की वजह से सॉल्यूशन खुद-ब-खुद सामने आ गया।
3. नायाब तलवार की चोरी
चोरी के इस सीन की तैयारी करने और इसे क्रिएट करने में हमें सबसे ज्यादा मजा आया, क्योंकि यहां आर्यन की मुलाकात अपनी लेडी लव से होती है। विक्टर कहते हैं, "यहीं पर आर्यन की मुलाकात सुनहरी से होती है। इसका पूरा स्ट्रक्चर एक सीन से कहीं बढ़कर था जो आगे चलकर एक एक्शन सीक्वेंस में बदलने वाला था। यह सीन इसलिए भी बेहद अहम है, क्योंकि यह फिल्म के लीड पेयर के बीच की केमिस्ट्री के लिए टोन सेट करने वाला है। पीछे मुड़कर देखें, तो मैं यही कहूंगा कि मुझे उस सीन तथा उसके बाद आने वाले सीक्वेंस को लिखने में बहुत मजा आया, जिसके बाद वे दोनों एक टीम की तरह काम करने के लिए मजबूर हो गए। इस तरह, एक मास्टर थीफ और उसकी संगिनी की जोड़ी बनती है।”