फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 साल बाद ऐसी दिखती है 'सोचा न था' की स्टारकास्ट, सर्जरी के बाद आयशा टाकिया का बदल गया पूरा लुक

Wed, 04 Mar 2020 05:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 04 Mar 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
15 Years Of Socha Na Tha Imtiaz Ali Abhay Deol Ayesha Takia Rati Agnihotri Star Cast Look Now
सोचा न था - फोटो : ट्विटर

इम्तियाज अली ने 2005 में फिल्म ‘सोचा न था’ से फिल्म निर्देशन में कदम रखा था। इस फिल्म में अभय देओल और आयशा टाकिया ने अहम किरदार निभाया था। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 15 साल हो गए है। इस फिल्म को धर्मेंद्र ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म से अभय देओल ने भी डेब्यू किया था। बॉक्स ऑफिस पर तो ये कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन आलोचकों और लोगों के एक तबके ने पसंद किया। आइए देखते हैं 15 साल बाद इसकी स्टारकास्ट कहां है और कितना बदल गया है इनका लुक।

15 Years Of Socha Na Tha Imtiaz Ali Abhay Deol Ayesha Takia Rati Agnihotri Star Cast Look Now
अभय देओल - फोटो : ट्विटर

अभय देओल- वीरेन

घर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल बहुत कम फिल्मों में नजर आए हैं लेकिन उनके एक्टिंग के हुनर को हमेशा तारीफ मिली हैं। इस फिल्म में अभय को काफी पसंद किया गया था। उन्होंने इस फिल्म में वीरेन नाम के लड़के का किरदार निभाया था जो आयशा टाकिया से जाने अनजाने प्यार कर बैठता है।

15 Years Of Socha Na Tha Imtiaz Ali Abhay Deol Ayesha Takia Rati Agnihotri Star Cast Look Now
ayesha takia

आयशा टाकिया- अदिति

फिल्म 'सोचा ना था' में वीरेन और अदिति गोवा की यात्रा करते हैं और प्यार में पड़ जाते हैं। फिल्मों से दूरी और मां बनने के बाद जब आयशा टाकिया एक इंवेंट में नजर आई तो उन्हें देखकर सब चौंक गए। दरअसल उनके होंठ काफी अलग लग रहे थे। उनके होंठों को देखकर लग रहा था कि उन्होंने होंठों की सर्जरी करवाई है। हालांकि आयशा ने इस बात से साफ इनकार किया। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा सर्जरी की वजह से ही होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
15 Years Of Socha Na Tha Imtiaz Ali Abhay Deol Ayesha Takia Rati Agnihotri Star Cast Look Now
रति - फोटो : ट्विटर

रति अग्निहोत्री

हिंदी और तमिल फिल्मों की अभिनेत्री रति अग्निहोत्री ने इसमें अदिति की आंटी का रोल अदा किया था। अब रति का लुक पूरी तरह से बदल गया है। साल 2015 में रति ने अपने पति से तलाक ले लिया और अब वो अपने बेटे के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
15 Years Of Socha Na Tha Imtiaz Ali Abhay Deol Ayesha Takia Rati Agnihotri Star Cast Look Now
सुरेश ओबेरॉय - फोटो : ट्विटर

सुरेश ओबेरॉय- निर्मल ओबेरॉय

सुरेश ओबेरॉय ने इस फिल्म में वीरेन के पिता और बिजनेसमैन निर्मल ओबेरॉय का किरदार निभाया था। सुरेश ओबेरॉय अब लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed