फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17 Years of Masti: जब अमृता राव को लेकर फराह और इंदु आए आमने सामने, इस सितारे के फोन ने किया कमाल...

Fri, 09 Apr 2021 01:19 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 09 Apr 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
17 years of 'Masti: Amrita Rao says People on the streets would go, 'Jaanu you love me, n
अमृता राव-फिल्म मस्ती का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का रुआब फिल्म इंडस्ट्री में कितना है, इसके बारे में गायक यो यो हनी सिंह से बेहतर कोई नहीं जानता लेकिन, कुछ और लोग भी हैं जो शाहरुख खान के ‘मैं हूं ना’ स्टाइल के कायल हैं। अभिनेत्री अमृता राव वैसे तो आमतौर पर ज्यादा बोलती नहीं है लेकिन शाहरुख खान की बात चले तो उनके पास बताने को ढेरो किस्से हैं।

17 years of 'Masti: Amrita Rao says People on the streets would go, 'Jaanu you love me, n
मैं हूं ना - फोटो : ट्विटर

कम लोगों को ही पता होगा कि अमृता राव जब शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘मैं हूं ना’ की शूटिंग कर रही थीं तो उनके सामने कैसी कैसी दिक्कतें आईं। इस फिल्म के साथ साथ उन्हें फिल्म ‘मस्ती’ के लिए भी साइन किया गया था और दोनों फिल्मों की शूटिंग एक साथ चल रही थी। एक सेट से दूसरे सेट तक भागने में अमृता राव की हालत खराब रहती है और एक बार तो ऐसा भी हुआ, जब दोनों फिल्मों के निर्देशकों ने उन्हें एक ही समय अपने अपने सेट पर मौजूद रहने का आदेश दे दिया।

17 years of 'Masti: Amrita Rao says People on the streets would go, 'Jaanu you love me, n
अमृता राव

फिल्म ‘मस्ती’ के रिलीज होनी की 17वीं सालगिरह मना रहीं अमृता बताती हैं, ‘फिल्म ‘मस्ती’ और फिल्म ‘मैं हूं ना’ की शूटिंग मैं एक साथ कर रही थी। एक हफ्ता तो ऐसा भी हुआ कि मैं सुबह की शिफ्ट में एक फिल्म की शूटिंग पर होती और शाम की शिफ्ट में दूसरी फिल्म के सेट पर। इन शिफ्टों को चूंकि अलग अलग लोग बना रहे होते तो कभी ऐसा होता कि दूसरी शिफ्ट खत्म होते ही पहली फिल्म की शिफ्ट का कॉल आ जाता। और, एक बार तो मैं लगातार 72 घंटे तक घर ही नहीं गई।’

विज्ञापन
विज्ञापन
17 years of 'Masti: Amrita Rao says People on the streets would go, 'Jaanu you love me, n
निर्देशक इंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

9 अप्रैल 2004 को रिलीज हुई निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म ‘मस्ती’ में अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख औऱ आफताब शिवदासानी के साथ लारा दत्ता, अमृता राव, तारा शर्मा और जेनीलिया डिसूजा ने काम किया था। मिलाप झवेरी व तुषार हीरानंदानी की लिखी इस फिल्म के साथ बन रही ‘मैं हूं ना’ साल 2004 में ही 30 अप्रैल को रिलीज हुई थी। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। इस फिल्म में अमृता राव ने शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी व जायद खान के साथ काम किया।

विज्ञापन
17 years of 'Masti: Amrita Rao says People on the streets would go, 'Jaanu you love me, n
अमृता राव - फोटो : instagram/amrita_rao_insta

अमृता राव बताती हैं, ‘एक बार तो दोनों फिल्मों के निर्देशकों इंद्र कुमार और फराह खान ने अपनी अपनी शूटिंग का शेड्यूल फाइनल कर लिया। इसकी सूचना मेरे पास आई तो मेरे तो होश उड़ गए क्योंकि दोनों की शूटिंग एक ही दिन एक ही समय पर होनी थी। मुझे कुछ समझ नहीं आया तो मैंने फिल्म ‘मैं हूं ना’ के निर्माता शाहरुख खान से मदद मांगी। उन्होंने फिल्म ‘मस्ती’ के निर्देशक इंद्र कुमार फोन किया और मेरी शूटिंग किसी और दिन करने को कहा। और, सच में उन्होंने फिल्म के टाइटल ‘मैं हूं ना’ को सच साबित कर दिखाया।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed