फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपनों के शहर मुंबई पहुंचे होनहार मॉडल के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दी बदनाम कर देने की धमकी

Thu, 07 Jan 2021 12:18 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 07 Jan 2021 12:18 PM IST
विज्ञापन
19 Year Old promising model Gang raped in Mumbai and threatens to discredit by making video
गैंगरेप

मुंबई में अपना भविष्य बनाने के मकसद से सैकड़ों कलाकार हर रोज आते हैं। बिना सोचे समझे वे आ तो जाते हैं लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं होता कि आखिर उनके साथ इस बेगाने शहर में क्या हो सकता है? ठीक वैसे ही गुजरात से एक 19 वर्षीय युवा कलाकार मुंबई आया और यहां कुछ अराजक तत्वों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। कथित तौर पर उसके साथ दुराचार हुआ, उसे मारा पीटा गया और उसे लूट लिया गया।

19 Year Old promising model Gang raped in Mumbai and threatens to discredit by making video
गैंगरेप - फोटो : demo

घटना बीते रविवार की है जब 19 वर्षीय इस मॉडल ने सोशल मीडिया से बने अपने एक दोस्त से मिलने का फैसला किया। पुलिस के मुताबिक उस दोस्त का नाम पुनीत शुक्ला है। पुनीत ने उस नए बने दोस्त को कहीं साथ चलने के लिए कहा। वह लड़का तैयार हो गया। जब वह जाकर पुनीत से मिला तो उसके साथ पहले से ही एक आदमी और था। वह दोनों उस लड़के को एक खाली पड़ी इमारत की छत पर ले गए जहां दो आदमी और आ गए। फिर उन चारों ने मिलकर उस लड़के के साथ कथित तौर पर दुराचार किया।

19 Year Old promising model Gang raped in Mumbai and threatens to discredit by making video
गैंगरेप

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुनीत शुक्ला ने उस मॉडल के साथ हुई पूरी घटना का वीडियो बनाया। जब अपने साथ हो रही जबरदस्ती का विरोध उस 19 वर्षीय लड़के ने किया तो चारों ने मिलकर उस लड़के को खूब मारा पीटा। इस मारपीट में लड़के का मोबाइल फोन और वॉलेट भी निकल कर जमीन पर गिर पड़ा जिसे उन चारों ने ले लिया। हालांकि, किसी तरह वह लड़का अपना मोबाइल छीनकर भागने में सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
19 Year Old promising model Gang raped in Mumbai and threatens to discredit by making video
गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो

वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन के एक अफसर ने मीडिया को बताया कि भुक्तभोगी लड़के को दो लोग एक खाली पड़ी इमारत में ले गए। जब वे वहां पहुंचे तो दो लोग वहां और आए। इन चारों ने इस लड़के के साथ दुष्कर्म किया और पीड़ित को धमकाया कि अगर उसने पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की तो वह इस घटना की वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। लड़का किसी तरह अपनी जान बचाकर रिश्तेदारों के पास आया और उन चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

विज्ञापन
19 Year Old promising model Gang raped in Mumbai and threatens to discredit by making video
गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो

पीड़ित लड़का अपने रिश्तेदारों के साथ ठाणे में रहता है। सोशल मीडिया के माध्यम से ही वह पुनीत शुक्ला का दोस्त बना था। पुलिस ने आरोपी पुनीत शुक्ला समेत तीन अभियुक्तों  को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए बाकी दोनों युवक हैं, रवि जायसवाल और अरविंद प्रजापति। चौथा आरोपी अब भी लापता है।

पढ़ें: विराट संग प्राइवेट मूमेंट्स की फोटो वायरल होने पर अनुष्का शर्मा हुईं नाराज, बोलीं- 'इसे बंद कर दीजिए'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed