फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तुम बिन' की रिलीज को पूरे हुए 19 साल, अब ऐसी दिखती हैं फिल्म की हीरोइन संदली सिन्हा, एक्टिंग छोड़ संभाल रहीं बिजनेस

Thu, 16 Jul 2020 08:26 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 16 Jul 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
19 years of tum bin sandali sinha Movie: Here are then and now look of Actress
संदली सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म 'तुम बिन' को रिलीज हुए हाल ही में 19 साल पूरे हुए हैं। ये फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी और बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म में संदली सिन्हा ने बतौर एक्ट्रेस सबका दिल जीता था, वहीं प्रियांशु चटर्जी, राकेश बापट और हिमांशु मलिक हीरो के रूप में नजर आए थे। ये फिल्म जितनी हिट रही उतनी हिट इसकी स्टारकास्ट नहीं हो पाई। इस फिल्म की हीरोइन संदली सिन्हा को आज भी लोग तुम बिन फिल्म से ही जानते हैं। इसके बाद उनकी कोई हिट फिल्म नहीं आई।

19 years of tum bin sandali sinha Movie: Here are then and now look of Actress
संदली सिन्हा - फोटो : Twitter

चलिए आज जानते हैं संदली सिन्हा के बारे में।  बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्मी संदली ने 28 साल की उम्र में पहली फिल्म की। संदली के पिता अधिकारी थे जिनकी ड्यूटी के दौरान ही मृत्यु हो गई थी। उन्होंने एयरफोर्स बाल भारती स्कूल से शिक्षा ली है। पायलट और डॉक्टरों के परिवार में जन्मीं संदली डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में आ गईं।

19 years of tum bin sandali sinha Movie: Here are then and now look of Actress
संदली सिन्हा - फोटो : Twitter

काम की तलाश में संदली दिल्ली छोड़ मुंबई आ गईं। संदली को पहली बार फेम सोनू निगम के संगीत वीडियो "दीवाना" से मिला। जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। इसके बाद उन्हें 'तुम बिन' फिल्म ऑफर हुई। 'तुम बिन' के बाद संदली सिन्हा को कई और फिल्मों के मौके मिले, लेकिन उनमें वो कोई खास करिश्मा नहीं दिखा पाईं, जिसकी वजह से उन्हें साइड रोल मिलने शुरू हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
19 years of tum bin sandali sinha Movie: Here are then and now look of Actress
संदली सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

संदली ने 2005 में बिजनेसमैन किरण सालस्कर से शादी कर ली। शादी के बाद संदली ने सिनेमा से करीब सात- आठ सालों का ब्रेक लिया और फिर से फिल्मों में वापसी की, लेकिन इस बार उनकी ये वापसी साउथ की फिल्मों में थी। यहां भी कुछ ही फिल्में कर वो गायब हो गईं।

विज्ञापन
19 years of tum bin sandali sinha Movie: Here are then and now look of Actress
संदली सिन्हा अनुभव सिन्हा के साथ

संदली आखिरी बार साल 2016 में रिलीज हुई 'तुम बिन 2' में नजर आई थीं। इसमें उनका स्पेशल अपीयरेंस था। इसके अलावा संदली अपने पति के बिजनेस में भी हाथ बंटाती हैं। संदली के पति का बिजनेस हॉस्पिटैलिटी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में है। साथ ही वो कई फूड चेन भी चलाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed