सब्सक्राइब करें

जब महेश भट्ट ने इस फिल्म के लिए लगा दिया था करियर दांव पर, रिलीज हुई तो साबित हुई ब्लॉकबस्टर

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 22 May 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
1990 film Aashiqui was big and risky project for Mahesh Bhatt revealed Sameer in Kapil Sharma Show
mahesh bhatt - फोटो : file photo
मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट का एक समय अपनी फिल्मों की कहानी पर इतना ऐतबार रहा है कि वह अपना करियर तक इन कहानियों के लिए दांव पर लगाने को तैयार हो जाते थे। ऐसे ही एक किस्से का खुलासा किया है मशहूर गीतकार समीर ने। समीर के लिखे गीतों पर टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार म्यूजिक अलबम तो बनाने को तैयार थे, पर इन गानों को लेकर प्रस्तावित महेश भट्ट की फिल्म बनाने को वह तैयार नहीं हो रहे थे और तभी महेश भट्ट ने ये ऐलान कर दिया कि अगर यह फिल्म नहीं चली तो वह निर्देशन से संन्यास ले लेंगे। हालांकि ये फिल्म बनी और इसके बाद महेश भट्ट ने तमाम सुपर हिट फिल्में निर्देशित कीं।
1990 film Aashiqui was big and risky project for Mahesh Bhatt revealed Sameer in Kapil Sharma Show
Sameer - फोटो : social media
मशहूर गीतकार और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले समीर ने ये किस्सा मशहूर रिएल्टी शो में सुनाया। समीर कहते हैं, ‘1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी के समय टी सीरीज एक के बाद एक सुपरहिट गानों के अलबम रिलीज कर रही थी। उसी समय मैंने फिल्म आशिकी के गाने लिखे। टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार इन गानों पर अलबम बनाना चाह रही थी और फिल्म बनाने में वह दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। तो मैंने महेश भट्ट को दखल देने को कहा।’
 
1990 film Aashiqui was big and risky project for Mahesh Bhatt revealed Sameer in Kapil Sharma Show
Mahesh Bhatt Alia Bhatt - फोटो : twitter
द कपिल शर्मा शो की शूटिंग के दौरान समीर ने इसके आगे का किस्सा बताते हुए कहा, ‘जब मैं और भट्ट साब गुलशन जी के ऑफिस पहुंचे तो हमने उन्हें बहुत समझाया और ये फिल्म प्रोड्यूस करने की गुजारिश की। लेकिन वह नहीं माने। इस पर भट्ट साब ने कहा कि अगर ये फिल्म बनी और गाने हिट हुए तो ये टी सीरीज के लिए बहुत अच्छी बात होगी, लेकिन अगर ये फिल्म नहीं चली तो फिर वह कोई दूसरी फिल्म निर्देशित नहीं करेंगे। यह सुनकर गुलशन कुमार ने ये फिल्म बनाई और इसका मार्केटिंग भी लाजवाब तरीके से की। इसके बाद जो हुआ वह सब जानते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
1990 film Aashiqui was big and risky project for Mahesh Bhatt revealed Sameer in Kapil Sharma Show
Mahesh Bhatt - फोटो : file photo
साल 1990 में रिलीज हुई आशिकी ने उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया था। महेश भट्ट ने इस फिल्म के बाद दिल है कि मानता नहीं, सड़क और हम हैं राही प्यार के जैसी सुपरहिट फिल्में निर्देशित की। लेकिन, इसके बाद उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगीं और आखिरकार उन्होंने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म कारतूस के बाद फिल्म निर्देशन से संन्यास ले लिया। 
विज्ञापन
1990 film Aashiqui was big and risky project for Mahesh Bhatt revealed Sameer in Kapil Sharma Show
mahesh bhatt - फोटो : amar ujala
19 साल बाद महेश भट्ट फिल्म सड़क 2 से निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ये फिल्म पहले अगले साल 25 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट खिसकाकर 10 जुलाई 2020 कर दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed