बीमारी को मात देने के बाद एक्टर इरफान खान फिर से काम में जुट गए हैं। इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले इरफान खान पर्दे पर दिखे हैं जिसे देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं।
बीमारी के बाद इरफान खान की दमदार वापसी, पर्दे पर दिखा ऐसा अंदाज फैंस हो गए खुश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इरफान फिल्में तो कर ही रहे हैं साथ ही वो वक्त निकालकर ब्रांड का प्रचार करने से भी पीछे नहीं हैं। इरफान लंबे समय से सिस्का एलईडी का प्रचार करते आए हैं। एक बार फिर से कंपनी ने उनके साथ 45 सेकेंड का एड शूट किया है। बीमारी के बाद ये पहली बार है जब इरफान खान पर्दे पर नजर आए हैं।
खास बात ये है कि टीवी एक्टर हितेन तेजवानी भी उनका साथ देते नजर आए हैं। हितेन ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि 'मेरे पसंदीदा एक्टर इरफान सर के साथ मैं हमेशा से काम करना चाहता था। मुझे उनके साथ काम मिल गया। कमाल के इंसान हैं वो।' इससे पहले हितेन ने बताया था कि इस एड की शूटिंग 31 मार्च को हुई थी।
Wanted to work with my favourite actor #irfankhan sir ..and I got to work with him ..a pleasure and what a fine man he is ..#thankful.@syska.led #HitenTejwani #TuesdayThoughts #Actor #Tuesday #syskaled #Inspiration #Acting #Bollywood #Movie #Quote #quotes pic.twitter.com/qmSZvtOcAw
एक वेबसाइट से बात करते हुए हितेन तेजवानी ने इरफान खान के स्वास्थ्य पर कहा था कि अब वो पहले से काफी बेहतर हैं। इरफान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम की बात करें तो उनके पहले लुक ने ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।
फिल्म में इरफान खान के साथ करीना कपूर और राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं। करीना इस फिल्म की शूटिंग जून में शुरू करेंगी। इसके पीछे की वजह तैमूर को बताया जा रहा है। करीना, तैमूर के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहती हैं। जून में तैमूर का प्ले स्कूल शुरू हो जाएगा। तभी करीना फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म में करीना पहली बार एक पुलिस अधिकारी बनेंगी। इस फिल्म को होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं।