सोशल मीडिया पर यूजर ने चिन्मयी से मांगी आपत्तिजनक तस्वीर, सिंगर ने जवाब देकर की बोलती बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल एक यूजर ने इंस्टा पर चिन्मयी को मैसेज करते हुए उनसे आपत्तिजनक तस्वीर की डिमांड की। चिन्मयी ने भी फैन की इस डिमांड को नजरअंदाज नहीं किया बल्कि एक करारा जवाब दिया। चिन्मयी ने न्यूड शेड्स की लिपिस्टिक उस यूजर को सेंड करते हुए लिखा- 'ये मेरे कुछ पसंदीदा न्यूड्स हैं।'
In the meanwhile.. for some entertainment pic.twitter.com/JwarkEaKDz
खैर सोशल मीडिया पर सेलेब्स को ट्रोल करना कोई नई बात नहीं है। हर दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी को इसका शिकार होना पड़ता है। इससे पहले भी चिन्मयी ने फैन को टैग करते हुए लिखा था- "मैं जब साड़ी पहनती हूं तो कई मर्द मेरी कमर और छाती के साइड की तस्वीरें पॉर्न वेबसाइट्स पर अपलोड कर देते हैं।'' दरअसल फैन ने उनसे परफॉरमेंस के दौरान साड़ी न पहनने को लेकर सवाल किया था।
बता दें चिन्मयी श्रीपदा ने तमिल गीतकार वैरामुथु पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। चिन्मयी श्रीपदा के अनुसार वैरामुथु ने उनके साथ यौन शोषण की घटना उस समय की थी जब वह मां के साथ स्विट्जरलैंड में थीं। बता दें कि चिन्मयी ने 'चेन्नई एक्सप्रेस' में 'तितली' गाना गाया था। उन्होंने साल 2014 में साउथ एक्टर राहुल रवींद्रम से शादी कर ली थी। दोनों ने एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी साउथ इंडियन ट्रेडिशन से हुई थी।