{"_id":"5c1b5444bdec2256e27b7c5f","slug":"2-0-box-office-collection-day-21-rajinikanth-film-rakes-in-rs-420-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 दिन में ही 500 करोड़ के क्लब में पहुंची 2.0, बॉक्स आफिस पर तोड़ डाले दो रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
20 दिन में ही 500 करोड़ के क्लब में पहुंची 2.0, बॉक्स आफिस पर तोड़ डाले दो रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Thu, 20 Dec 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
2.0
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 2.0 को रिलीज हुए 21 दिन हो चुके हैं। वहीं साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और खिलाड़ी अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के आगे किसी दूसरी फिल्म का टिकना मुश्किल हो रहा है। तीसरे हफ्ते भी 2.0 कई फिल्मों के लिए चुनौती बनकर टिकट काउंटर पर टिकी हुई है। आगे की स्लाइड में जानिए, कौन से दो रिकॉर्ड टूटे...
2 of 5
2.0
- फोटो : instagram
भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फिल्म 2.0 की ओपनिंग शानदार रही थी। फिल्म के हिन्दी वर्जन ने करीब 20 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म 2.0 ने बाहुबली पार्ट 1 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म 500 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो गई है। यही नहीं फिल्म इस साल रिलीज हुई पद्मावत, संजू और ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
3 of 5
MOVIE REVIEW 2.0
- फोटो : self
पहले दिन ही कमाए 100 करोड़: फिल्म 2.0 ने पहले ही दिन 100 करोड़ की कमाई की। वहीं फिल्म की सफलता को देखते हुए फिल्म को विभिन्न भाषाओं में भी रिलीज किया गया। वहीं पहली बार इस फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत एक साथ दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
2.0
500 करोड़ के कल्ब में हुई शामिल: रजनीकांत की फिल्म 2.0 को देश में ही नहीं विदेश में भी काफी पसंद किया गया। फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और लोगों के दिलों में जगह बनाने में फिल्म सफल रही। फिल्म की ने अभी तक कुल 500 करोड़ की कमाई का आंकडा पार कर लिया है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
5 of 5
2.0
- फोटो : twitter
अक्षय के करियर की सुपरहिट फिल्म: वहीं खिलाड़ी अक्षय बाबू के लिए भी यह फिल्म काफी लकी साबित हुई है। अक्षय इस फिल्म के साथ बॉलीवुड के इकलौते ऐसे एक्टर बन गए हैं, जिनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन के लिहाज से पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।