{"_id":"5c1b4be4bdec2256d64246b7","slug":"dia-mirza-angry-on-akshay-kumar-after-meeting-with-prime-minister-narendra-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM मोदी से मुलाकात करने पर अक्षय कुमार पर भड़कीं दीया मिर्जा, तस्वीर देखकर पूछा ये सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PM मोदी से मुलाकात करने पर अक्षय कुमार पर भड़कीं दीया मिर्जा, तस्वीर देखकर पूछा ये सवाल
Thu, 20 Dec 2018 01:32 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते मंगलवार को मनोरंजन जगत के प्रतिनिधिमंडल और कई बॉलीवुड एक्टर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। पीएम मोदी से यह मुलाकात बॉलीवुड में चल रही दिक्कतों और आर्थिक रूप से भारतीय फिल्मों की परेशानियों को लेकर की गई। इन दौरान मिटिंग में मौजूद कई सितारों और निर्देशकों ने प्रधानमंत्री के आगे अपने सुझाव रखे।
dia mirza
- फोटो : social media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई इस मुलाकात पर अभिनेत्री दीया मिर्जा ने गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने पीएम और अभिनेता अक्षय कुमार से बेहद अहम सवाल पूछ डाला है। मंगलवार को प्रधानमंत्री से मिटिंग के बाद अक्षय कुमार ने मिटिंग की एक तस्वीर अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। इस तस्वीर पर दीया मिर्जा ने अक्षय कुमार से सवाल पूछा है।
dia mirza
- फोटो : file photo
दीया मिर्जा ने अक्षय कुमार के तस्वीर वाले ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- यह अद्भुत है! इस कमरे में कोई महिला क्यों नहीं है..?? इसका क्या कारण हो सकता है..??दीया मिर्जा के इस ट्वीट की काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार, अजय देवगन, फिल्म निर्माता करण जौहर, राकेश रोशन, सेंसर बोर्ड के प्रमुख प्रसून जोशी और प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सिद्धार्थ राय कपूर इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।
This is wonderful! Is there a reason why there were no women in this room? @akshaykumar https://t.co/oO9teT3Gyi
— Dia Mirza (@deespeak) December 19, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान मनोरंजन उद्योग के लिए जीएसटी की दरें कम और एक समान रखने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में पीएम मोदी के सामने भारत में मीडिया और मनोरंजन उद्योग में विकास की व्यापक संभावनाओं की रूपरेखा पेश की गई। साथ ही कहा यह क्षेत्र भविष्य में भारत की आर्थिक स्थिति को उभारने में योगदान कर सकता है।
विज्ञापन
akshay kumar
- फोटो : file photo
वहीं पीएम मोदी ने कहा है कि भारतीय मनोरंजन उद्योग दुनिया भर में लोकप्रिय है। यह उद्योग विश्व में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार मीडिया और मनोरंजन उद्योग के साथ है और वह इन सुझावों पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी।