चीन में 2.0 का धमाका और ऋतिक ने कटरीना को बताया मजदूर, पढ़ें मनोरंजन की 5 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा के शो में पहुंचे सनी देओल
अभिनेता सनी देओल इन दिनों बेटे करण की आने वाली फिल्म 'पल पल दिल के पास' का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। हाल ही में वह बेटे करण और फिल्म की हीरोइन के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। द कपिल शर्मा शो में पहुंचकर सनी देओल ने काफी मस्ती भी की। इन दौरान शो में दर्शकों और कपिल शर्मा के कहने पर उन्होंने अपनी फिल्म दामिनी का डायलॉग बोला। डायलॉग वाला उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
मुंबई की भारी बारिश के बीच दबंग 3 के सेट पर साइकिल चलाते हुए पहुंचे सलमान खान
अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म दबंग 3 की वजह से काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए वह ना केवल काफी मेहनत कर रहे हैं बल्कि इसकी शूटिंग को भी जल्द खत्म करना चाहते हैं। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया उनका एक वीडियो है। इस वीडियो में सलमान खान मुंबई की भारी बारिश के बीच साइकिल चलाते हुए दबंग 3 के सेट पर पहुंचे। इस वीडियो को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सलमान खान के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Mumbai city in d rains . . Off to the location to shoot for #dabangg3
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
अभिनेता ऋतिक रोशन ने अभिनेत्री कटरीना को मजदूर बताया है। उन्होंने ये बात कटरीना कैफ की काम के प्रति मेहनत को देखते हुए बोली है। हाल ही में ऋतिक ने हिंदुस्तान टाइम्स को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनसे पूछा गया है कि शूटिंग और डांस स्टेप करते वक्त सबसे ज्यादा रीटेक कौन लेता है ? इस पर ऋतिक ने कटीरना कैफ का नाम लिया। उन्होंने कटरीना को मजदूर बताते हुए कहा- मैं कटरीना को हमेशा बताता रहता हूं, लेकिन वह इस बात को अपमान के तौर पर लेती हैं जबकि मेरा इरादा एक सुविचारित प्रशंसा से है। इसलिए मैं कटरीना को 'मजदूर' कहता हूं। अब तक के सर्वश्रेष्ठ मजदूरों में से कटरीना एक हैं।"
इलियाना डिक्रूज की बोल्ड तस्वीर देख वरुण धवन ने किया कमेंट
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में इलियाना व्हाइट स्विमसूट पहनी एक क्रूज के डेक पर लेटी हुई नजर आईं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'वेटिंग फॉर द सन टू कम आउट।' इस तस्वीर पर अभिनेता वरुण धवन में कमेंट में थंडर (बिजली कड़कना) का इमोजी साझा किया, जो काफी चर्चा में है। वरुण धवन के अलावा इलियाना डिक्रूज के फैंस भी उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।
Waiting for the sun to come out ☀️ • • • 📸 @colstonjulian 💥
A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on