फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या होता है वीएफएक्स जिस पर होते हैं करोड़ों के खर्चे, '2.0' में चारों तरफ चर्चे

Mon, 03 Dec 2018 03:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
2.0 film remarked visual effects know what is vfx and how to work
2.0 - फोटो : instagram

2.0 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म ने रिलीज के महज 4 दिन में 400 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म के कॉन्सेप्ट से ज्यादा इसके वीएफएक्स वर्क की तारीफें हो रही हैं। 600 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म पर सबसे ज्यादा पैसा वीएफएक्स पर ही खर्च किया गया है। ना केवल 2.0 बल्कि पिछले कुछ सालों में वीएफएक्स का काम बढ़ा है। इनमें बाहुबली, जीरो, केदारनाथ जैसी कई फिल्में हैं जिनमें वीएफएक्स का शानदार काम हुआ है। आखिर क्या होता है वीएफएक्स या क्रोमा, आगे की स्लाइड में देखिए....

2.0 film remarked visual effects know what is vfx and how to work
2.0 - फोटो : instagram

2.0 फिल्म को भारत का वीएफएक्स वंडर भी कहा जा रहा है। इसके लिए दुनिया भर से करीब 3 हजार से ज्यादा तकनीशियन की मदद ली गई, जिसके बाद 2.0 को भव्य तरीके से पर्दे पर लाया जा सका। 2.0 का वीएफएक्स का काम इतना महंगा था कि हॉलीवुड की अन्य फिल्मों जैसे कि डेडपुल (58 मिलियन डॉलर), एक्स-मैन (75 मिलियन डॉलर) और बैटमैन (35 मिलियन डॉलर) से भी महंगी बनी है। 

2.0 film remarked visual effects know what is vfx and how to work
2.0 - फोटो : instagram

फिल्म मेकिंग का जो वीडियो हम देखते हैं, उनमें ज्यादातर हमें पीछे एक हरे रंग का पर्दा दिखाई देता है। इस हरे रंग के पर्दे पर फिल्म के सीन फिल्माए जाते हैं। जैसे इस पर्दे पर भव्य इमारतें या ट्रेन की पटरियां हम देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
2.0 film remarked visual effects know what is vfx and how to work
2.0 - फोटो : twitter

किसी भी वीडियो एडिटिंग साफ्टवेयर में एक सुविधा होती है, जिसे 'क्रोमा की' कहते हैं। इसकी खूबी ये होती है कि यह किसी भी वीडियो से हरे रंग और आसमानी नीला रंग पूरी तरह हटाकर पारदर्शी कर देता है। हरे रंग का कपड़े पहनकर कोई वीडियो शूट करा ले और बाद में चाहें कि आपके शरीर पर कोई कपड़ा न दिखे तो क्रोमा के जरिए ऐसा किया जा सकता है। 

विज्ञापन
2.0 film remarked visual effects know what is vfx and how to work
2.0 - फोटो : instagram

ठीक इसी तरह वीएफक्स का काम होता है। वीएफएक्स का मतलब होता है, विजुअल इफेक्ट्स। पहले कंप्यूटर ग्राफिक्स के जरिए किसी भी तरह का भव्य सेट तैयार करते हैं जो देखने में बिल्कुल असली होता है। जैसे भव्य महल, अंतरिक्ष, विशालकाय जानवर आदि बनाया जाता है। अब कंप्यूटर ग्राफिक्स से तैयार दृश्यों को वास्तविक दृश्यों से इस तरह जोड़ दिया जाता है कि दोनों में कोई अंतर नहीं दिखता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed