{"_id":"5c04f987bdec2241b6288178","slug":"who-is-the-real-pakshiraj-of-the-film-2-o","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन है सलीम अली, जिनसे प्रेरित है 2.0 में अक्षय कुमार उर्फ 'पक्षीराज' का किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए कौन है सलीम अली, जिनसे प्रेरित है 2.0 में अक्षय कुमार उर्फ 'पक्षीराज' का किरदार
Mon, 03 Dec 2018 03:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 इन दिनों कामयाबी के झंड़े गाड़ रही है। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार की काफी तारीफ हो रही है। अक्षय फिल्म में पक्षीराज के किरदार को निभा रहे हैं। वहीं हम आपको बता दें कि अक्षय का किरदार बर्डमैन सलीम अली से प्रेरित है। आइए जानते हैं कौन हैं बर्डमैन सलीम अली?
2 of 5
2.0
सलीम अली को दुनिया भर में बर्डमैन ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है। उनको प्रकृति और पक्षियों से बहुत प्रेम था। उनका जन्म 12 नवंबर 1896 को बॉम्बे के एक सुलैमानी बोहरा मुस्लिम परिवार में हुआ था। उन्होंने दुनिया को पक्षियों के बारे में जो योगदान दिया वह काफी उल्लेखनीय है।
3 of 5
सलीम अली
हम यह भी कह सकते हैं कि अगर सलीम अली इस दुनिया में नहीं होते तो पक्षियों का सर्वे करना और उनके बारे में करीब से जानना मुमकिन नही हो पाता। सलीम अली ने कॉलेज से कोई भी पढ़ाई नही की थी। वहीं उनके पास कोई भी डिग्री नहीं थी। सलीम पक्षियों से इतना प्रेम करते थे कि वह सारा दिन उनको देखकर बिता देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
2.0
यही वजह थी कि उनका यह प्रेम उनको पक्षी विज्ञानी डॉ. इरविन स्ट्रैसमैन के पास लेकर गया। सलीम ने उनके साथ काम करते-करते पक्षियों के ऊपर अध्ययन किया। सलीम अली ने साल 1941 में द बुक ऑफ इंडियन बर्डस लिखी। पहली बार पक्षियों, उनके आवास और अन्य गुणों पर इस तरह की विस्तृत और व्यापक किताब लिखी गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
2.0
- फोटो : instagram
फिल्म 2.0 अक्षय सलीम अली के ही किरदार को निभा रहे हैं और तारीफ बटोर रहे हैं। डायरेक्टर शंकर के निर्देशन में बनी 2.0 के वीएफएक्स और ग्राफिक्स पर बहुत काम किया गया है। फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। साथ ही फिल्म को तमिल, तेलुगू और हिन्दी में कुल 6800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वीकंड का कलेक्शन भी जबरदस्त बताया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।