{"_id":"5c04e565bdec22413f5d9f65","slug":"radhika-apte-has-not-purchase-any-jewelry-apart-on-ring","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राधिका आप्टे ने निजी जिंदगी पर किए कई चौंकाने वाले खुलासे, ज्वेलरी की बात पर तो यकीं न होगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राधिका आप्टे ने निजी जिंदगी पर किए कई चौंकाने वाले खुलासे, ज्वेलरी की बात पर तो यकीं न होगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
Radhika Apte
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े परदे से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक, अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री राधिका आप्टे ने अपनी ज्वेलरी को लेकर बड़ी बात की है। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि उनके पास एक अंगूठी के अलावा एक भी ज्वेलरी नहीं है। एक इवेंट में पहुंची राधिका आप्टे ने अपने बारे में और भी कई खुलासे किए हैं।
Radhika Apte
- फोटो : social media
उन्होंने अपनी बात को विस्तार में बताते हुए कहा है- मेरे पास एक अंगूठी के अलावा एक भी ज्वेलरी नहीं है। मेरी मां ने मुझे एक मंगलसूत्र दिया था,लेकिन वह भी कहीं गुम है। इसके बाद मैंने अपने लिए एक अंगूठी खरीदी। इस अंगूठी के अलावा मैंने आज तक एक भी ज्वेलरी नहीं खरीदी है। उन्होंने ज्वेलरी ना खरीदने की वजह को भी उजागर किया।
Radhika Apte
- फोटो : file photo
राधिका आप्टे ने कहा- मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैं ऐसे पेशे में हूं जहां मुझे हर तरह की ज्वेलरी पहनने का मौका मिलता है। मैं रोजाना ड्रेस-अप होती हूं और मेरे पास ऐसे अद्भुत और प्रेरक लोग हैं, जिनकी मैं कहानियां सुनती हूं, इसलिए जूलरी को लेकर मेरी समझ बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Radhika Apte
- फोटो : file photo
राधिका आप्टे की आने वाली फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही बॉम्बेरिया में दिखाई देने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। दर्शकों को बॉम्बेरिया का ट्रेलर काफी पसंद भी आ रहा है। खबरों की मानें तो तीन साल से इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इसकी कहानी एक पीआरओ की है। फिल्म बॉम्बेरिया का निर्देशन पिया सुकन्या ने किया है।
विज्ञापन
Radhika Apte
- फोटो : file photo
बीते दिनों रिलीज हुई उनकी फिल्म 'अंधाधुन' और 'बाजार' को बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिली है। फिल्म 'अंधाधुन' में जहां उनके साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना थे, वहीं बाजार में सैफ अली खान और रोहन मेहरा के साथ वह मुख्य भूमिका में थीं। राधिका आप्टे सेक्रेड गेम्स, घोल और लस्ट स्टोरिज जैसे वेब सीरीज और फिल्में भी कर चुकी हैं।