फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई वाली तीसरी फिल्म बनी '2.0', 11वें दिन कमाए इतने करोड़

Mon, 10 Dec 2018 09:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
2.0 movie 11th day box office collection
2.0 - फोटो : instagram

सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है। 29 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म ने अभी भी धूम मचा रखी है। साइंस फिक्शन पर बनी इस फिल्म को सभी उम्र के लोग पसंद कर रहे हैं।

2.0 movie 11th day box office collection
2.0 - फोटो : twitter
डायरेक्टर शंकर की इस फिल्म ने महज 4 दिन में ही 400 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया था। तमिलनाडु में फिल्म ने अभी तक 149.51 करोड़ की कमाई की है। रजनीकांत के फैंस लगातार सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। केवल देश में ही नहीं विदेशों में भी फिल्म ने धमाल मचा रखा है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, 'अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर ये तीसरी फिल्म है जिसने 5 मिलियन डॉलर यानी 35.62 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इससे पहले पद्मावत और संजू ही ऐसा कर सकी है।'

 
2.0 movie 11th day box office collection
2.0 - फोटो : twitter

फिल्म के हिन्दी वर्जन की बात करें तो तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि '2.0 ने स्पीड बरकरार रखी है। शनिवार को शुक्रवार की अपेक्षा 56.41 फीसदी की उछाल रही। रिलीज के दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 5.85 करोड़ और शनिवार को 9.15 करोड़  की कमाई की है। इस तरह अब तक फिल्म ने 154 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।' 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
2.0 movie 11th day box office collection
2.0 - फोटो : twitter

ट्रेड पंडितों के मुताबिक फिल्म ने दुनिया भर में 623.19 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। 2.0 को तमिल, तेलुगू और हिन्दी में कुल 6800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म 2010 में आई रोबोट की सीक्वल है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं। 

विज्ञापन
2.0 movie 11th day box office collection
2.0 - फोटो : twitter

लाइका प्रोडक्शंस चीन की मशहूर प्रोडक्शन कंपनी HY मीडिया के जरिए चीन में 2.0 को रिलीज करेगी। यह फिल्म अगले साल मई में चीन में रिलीज की जाएगी। बीते एक-डेढ़ साल में कई भारतीय फिल्में चीन में रिलीज हुईं, जिनमें दंगल, बजरंगी भाईजान और सीक्रेट सुपरस्टार प्रमुख हैं। इन फिल्मों ने चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed