फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

600 करोड़ में बनी सबसे महंगी फिल्म '2.0' बजट निकालने के करीब, 6 दिन में कलेक्शन रहा इतना

Wed, 05 Dec 2018 12:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
2.0 movie 6th day box office collection
2.0 - फोटो : twitter

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 भारत में जबरदस्त कमाई के बाद अब चीन में रिलीज होने की तैयारी कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। 6 दिन में ही फिल्म हिन्दी वर्जन में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इसी के साथ अक्षय कुमार के करियर में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म भी बन गई है। 

2.0 movie 6th day box office collection
2.0 - फोटो : instagram

मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन की अपेक्षा इसमें 13 फीसदी की गिरावट आई। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन गुरुवार को 20.25 करोड़, शुक्रवार को 18 करोड़, शनिवार को 25 करोड़, रविवार को 34 करोड़ कमाए। फिल्म की कमाई में सोमवार को काफी गिरावट हुई और 13.75 करोड़ ही जुटा सकी। वहीं मंगलवार को इसने कुल 11.50 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह फिल्म ने 6 दिन में कुल 122.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।



 

2.0 movie 6th day box office collection
2.0 - फोटो : twitter
ये तो हिन्दी वर्जन की कमाई का आंकड़ा था। अगर फिल्म के तीनों भाषाओं के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन पर नजर डालें तो 2.0 अपना बजट निकालने के करीब पहुंच गई है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, 5 दिन में 2.0 ने भारत में जहां 337 करोड़ तो वहीं ओवरसीज में 114 करोड़ की कमाई की है। इस तरह इसने 5 दिन में कुल 451 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
2.0 movie 6th day box office collection
2.0 - फोटो : twitter

शंकर के निर्देशन में बनी 2.0 के वीएफएक्स और ग्राफिक्स पर बहुत काम किया गया है। फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। साथ ही फिल्म को तमिल, तेलुगू और हिन्दी में कुल 6800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म 2010 में आई फिल्म 'एंथिरन' (रोबोट) की सीक्वल है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं। ऐश्वर्या की जगह फिल्म '2.0' में एमी जैक्सन हैं।

विज्ञापन
2.0 movie 6th day box office collection
2.0 - फोटो : instagram

रजनीकांत और अक्षय कुमार की इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के मामले में हॉलीवुड फिल्म फैंटास्टिक बीस्ट को पीछे छोड़ दिया है। 2.0 ने 4 दिन में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस तरह ये नंबर वन फिल्म बन गई है। जबकि फैंटास्टिक बीस्ट दूसरे नंबर पर है इसने वर्ल्ड वाइड 360 करोड़ कमाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed