{"_id":"5c077415bdec2241b842ed4f","slug":"bombay-high-court-to-hear-a-plea-against-sara-ali-khan-kedarnath-tomorrow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज से 1 दिन पहले बॉम्बे हाईकोर्ट जाएगी सारा की 'केदारनाथ', धार्मिक भावनाएं आहत करने का है आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से 1 दिन पहले बॉम्बे हाईकोर्ट जाएगी सारा की 'केदारनाथ', धार्मिक भावनाएं आहत करने का है आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
kedarnath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। मामले पर कोर्ट गुरुवार यानी की फिल्म रिलीज होने से एक दिन पहले सुनवाई करेगा।
kedarnath
याचिकाकर्ता की मांग है कि CBFC फिर से फिल्म के प्रमाणन की समीक्षा करे क्योंकि धार्मिक स्थल पर प्रेम कहानी का फिल्मांकन धर्म विशेष की धार्मिक भावना को आहत कर सकता है। याचिका वकील रमेशचंद्र मिश्रा और वकील त्रिपाठी ने दायर की है।
Bombay High Court to hear a plea against movie #Kedarnath tomorrow. Petitioners have sought that CBFC should reassess the movie because it hurts religious sentiments. The petition demands that movie should not be released till CBFC clears it again pic.twitter.com/stoqXGU75t
— ANI (@ANI) December 5, 2018
kedarnath
बता दें हाल ही में सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दी है। फिल्म के दो सीन कट करने के बाद सेंसर बोर्ड ने इसे यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म के कौन से दो सीन काटे गए हैं इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं है। यह फिल्म रिलीज से पहले ही कुछ दृश्यों को लेकर विवादों में रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kedarnath
फिल्म केदारनाथ का केदारनाथ' के तीर्थ पुरोहितों से लेकर राजनीतिक दलों ने विरोध किया है। फिल्म के विरोध में उतरे लोगों ने फिल्म के हीरो और हीरोइन के बीच दर्शाए गए इंटीमेट दृश्यों को धार्मिक आस्था से छेड़छाड़ बताते हुए आपत्तिजनक करार दिया। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब केदारनाथ विवादों में फंसी हो। इससे पहले प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर के बीच हुए विवाद के बाद भी फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा था।
विज्ञापन
kedarnath
- फोटो : instagram
फिल्म 'केदारनाथ' एक लव स्टोरी है, जो उत्तराखंड में आई बाढ़ की त्रासदी पर आधारित है। फिल्म के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर हैं जबकि डायरेक्शन अभिषेक कपूर ने किया है। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। सुशांत सिंह और सारा अली खान की ये फिल्म इस साल 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।