{"_id":"5c076b82bdec2241c465c533","slug":"priyanka-chopra-nick-jonas-hindu-wedding-red-lehnga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा ने अपने लहंगे पर लिखवाए इन 3 शख्स के नाम, बनाने में लग गए 9 महीने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा ने अपने लहंगे पर लिखवाए इन 3 शख्स के नाम, बनाने में लग गए 9 महीने
Wed, 05 Dec 2018 11:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka, nick
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीते 1 और 2 दिसंबर को दो अलग अलग रीति-रिवाजों से शादी कर ली। दोनों की शादी की तस्वीरों का फैंस को बेसब्री से इंतजार था जो कल शाम यानी 4 दिसंबर को रिवील कर दी गईं। प्रियंका-निक प्रियंका से पहले People मैगजीन ने दोनों की तस्वीरें शेयर की। क्रिश्चियन वेडिंग पर प्रियंका चोपड़ा सफेद रंग के गाउन में नजर आईं थी।
2 of 5
प्रियंका-निक
वहीं हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने सब्यासाची द्वारा डिजाइन किया गया लाल रंग का लहंगा पहना। प्रियंका इस लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी। जैसे ही प्रियंका ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की वैसे ही उनकी तस्वीर वायरल होने लगी। अब आते हैं लहंगे पर। प्रियंका ने अपनी शादी के दिन जो लहंगा पहना था वो 3720 घंटों में तैयार किया गया था।
3 of 5
priyanka nick
- फोटो : amar ujala
प्रियंका के इस लहंगे को 110 करीगरों ने मिलकर बनाया। इस पर हिंदी में उनके पति निक और उनके पैरेंट्स मधु चोपड़ा और पिता अशोक चोपड़ा का नाम लिखा गया था। ये नाम प्रियंका की वेस्ट बेल्ट पर डिजाइन किए गए थे। जो कि गोल्डन कलर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka wedding pictures
- फोटो : instagram
शादी में पहनी गई प्रियंका की मुगल ज्वैलरी भी अनकट डायमंड, पन्ना और जपानी मोतियों से 22 कैरेट गोल्ड में बनी थी। इस मौके पर निक भी सब्यसाची की ही डिजाइनर शेरवानी में बिल्कुल भारतीय नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka nick reception
- फोटो : instagram
राजस्थान के जोधपुर में चार दिन की डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस पार्टी में प्रियंका गोल्डन कलर के लहंगे के साथ चूड़ा पहने बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं निक ब्लैक कलर के कोट-पैंट में नजर आए। प्रियंका ने अपने रिसेप्शन के लिए पीएम मोदी को भी न्योता दिया था। मोदी भी इस नए-नवेले जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।