{"_id":"5c07696abdec2241563e44ea","slug":"arjun-kapoor-family-celebrated-new-year-at-indonesia-after-sridevi-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका के लिए अर्जुन कपूर ने परिवार से बना ली दूरी, न्यू ईयर में कर सकते हैं बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका के लिए अर्जुन कपूर ने परिवार से बना ली दूरी, न्यू ईयर में कर सकते हैं बड़ा खुलासा
Wed, 05 Dec 2018 11:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora and arjun kapoor
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में नए साल की तैयारियां शुरू हो गई हैं और सेलिब्रिटी योजना बना रहे हैं कि 2019 के स्वागत के लिए कौन कहां जाएगा। इन दिनों इंडस्ट्री के सबसे हॉट कपल बने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बारे में गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि दोनों नए साल का मिलकर स्वागत करेंगे।
2 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : file photo
वहीं अर्जुन के पिता बोनी कपूर, बहनें अंशुला, जाह्नवी, खुशी, चाचा अनिल कपूर, चाची सुनीता और बाकी सदस्य नए साल पर इंडोनेशिया के बाली जाने की तैयारी में हैं। संजय कपूर और उनका परिवार भी बाली जा सकते हैं। 2018 कपूर परिवार के लिए त्रासद रहा क्योंकि उन्होंने फरवरी में श्रीदेवी को खो दिया।
3 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : file photo
पिछले कुछ बरसों में मलाइका अपने पूर्व पति अरबाज के परिवार के साथ सलमान खान के पनवेल स्थित पर फार्म हाउस पर नया साल मनाती रही हैं। परंतु अब उन्होंने तलाक के बाद सोशल मीडिया में अपने नाम में जुड़ा 'खान' भी हटा दिया है। आजकल उनके गले में MA अक्षरों वाला लॉकेट दिखता है। कोई इसे मलाइका अरोड़ा मान रहा है तो कोई मलाइका अर्जुन कह रहा है। मलाइका इस पर चुप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
माना जा रहा है अर्जुन कपूर और मलाइका के रिलेशनशिप को लेकर केवल औपचारिक ऐलान होना ही बाकी है। ऐसे में इंडस्ट्री में अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर कब यह सेलिब्रिटी मीडिया के सामने सच को स्वीकारेंगे और कब शादी की घोषणा होगी। संभव है कि 2019 में अर्जुन और मलाइका सात फेरों के लिए तैयार हो जाएं। गौरतलब है कि अर्जुन 33 और मलाइका 45 बरस की हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ranbir and alia
- फोटो : instagram
दूसरी ओर रणबीर-आलिया न्यूयॉर्क जाएंगे। नए साल के स्वागत की ही खबरों में बताया जा रहा है कि हॉट प्रेमी जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 2019 की शुरुआत साथ-साथ सेलिब्रेट करेंगे। रणबीर के पिता ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे हैं और मां नीतू सिंह वहीं उनके साथ हैं। रणवीर-आलिया भी नए साल की शुरुआत के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे। दोनों इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।