फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'2.0' बनी अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म, 9 दिन में बटोरे इतने करोड़

Sat, 08 Dec 2018 11:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
2.0 movie 9th day box office collection
2.0 - फोटो : instagram

2.0 फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो गए हैं। वीकडेज में भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। इसका दूसरा वीकेंड शुरू हो गया है। रजनीकांत और अक्षय कुमार की जुगलबंदी वाली इस फिल्म ने दुनिया भर में अपना करिश्मा दिखाया और हर दिन-दिन नए रिकॉर्ड बना रही है।

2.0 movie 9th day box office collection
2.0 - फोटो : twitter

फिल्म यूपी, बिहार और गुजरात के थियेटर्स में अच्छा बिजनेस कर रही है। धीमी शुरुआत के बाद इसने अच्छी रफ्तार पकड़ी। बीते शुक्रवार को सारा अली खान की केदारनाथ रिलीज हुई ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि नई रिलीज से 2.0 पर असर पड़ सकता है लेकिन केदारनाथ को क्रिटिक्स के मिले-जुले रिएक्शन मिले। अब ऐसे में माना जा रहा है 2.0 मजबूती के साथ टिकी रहेगी।

2.0 movie 9th day box office collection
2.0 - फोटो : twitter

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक शुक्रवार को फिल्म के हिन्दी वर्जन ने 5.75 से 6 करोड़ तक कमाई की है। गुरुवार की अपेक्षा फिल्म की कमाई में 20-25 फीसदी की गिरावट  हुई है। फिल्म ने 9 दिन में कुल 143.50 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इसी के साथ 2.0 अक्षय कुमार की अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
2.0 movie 9th day box office collection
2.0 - फोटो : twitter

रजनीकांत और अक्षय कुमार के फैंस के लिए चीन से भी अच्छी खबर आई है। प्रोडक्शन कंपनी लाइका ने फिल्म के चीन में रिलीज होने की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। एक नोट को शेयर करते हुए लाइका प्रोडक्शंस ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि फिल्म 2.0 अगले साल तक चीन के 10,000 थियेटर और 56,000 स्क्रीन पर रिलीज होगी। इनमें से 47000 3D स्क्रीन है।

विज्ञापन
2.0 movie 9th day box office collection
2.0 - फोटो : twitter

लाइका प्रोडक्शंस चीन की मशहूर प्रोडक्शन कंपनी HY मीडिया के जरिए चीन में 2.0 को रिलीज करेगी। यह फिल्म अगले साल मई में चीन में रिलीज की जाएगी। बीते एक-डेढ़ साल में कई भारतीय फिल्में चीन में रिलीज हुईं, जिनमें दंगल, बजरंगी भाईजान और सीक्रेट सुपरस्टार प्रमुख हैं। इन फिल्मों ने चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed