फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'2.0' की कमाई से लेकर प्रियंका की संगीत सेरेमनी तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Sat, 01 Dec 2018 08:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Dec 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
2.0 movie box office collection to priyanka chopra here top news
2.0 - फोटो : instagram
'2.0' की धमाकेदार शुरआत

रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। तमिल और तेलुगू के अलावा हिन्दी वर्जन को लेकर भी अच्छी खबर आ रही है। शुरुआती आकंड़ों के मुताबिक फिल्म ने उत्तर भारत में करीब 20 करोड़ की कमाई की है। वहीं अगर वर्ल्डवाइड कमाई पर नजर डालें तो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। वीकेंड में फिल्म के कलेक्शन में और बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। दूसरी ओर लाख कोशिशों के बावजूद 2.0 एचडी प्रिंट में कई वेबसाइट पर लीक हो गई है। जिसके बाद मेकर्स ने लोगों से अपील की है कि वो पाइरेसी को बढ़ावा ना दें।

पढ़ें: '2.0' ने आमिर खान की 'ठग्स' को ऐसे दी मात, दूसरे दिन भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2.0 movie box office collection to priyanka chopra here top news
mukesh ambani - फोटो : instagram
प्रियंका की संगीत सेरेमनी में अंबानी
प्रियंका चोड़ा की शादी की रस्में जोधपुर में चल रही हैं। जोधपुर में मेहमानों के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे पहले मुकेश अंबानी प्रियंका की संगीत सेरेमनी में पहुंचे। मुकेश अंबानी के साथ पत्नी नीता अंबानी, बेटे अनंत और बेटी ईशा भी एयरपोर्ट पर नजर आए। दीपिका-रणवीर की शादी की तरह प्रियंका की शादी में भी मेहमानों के फोन ले जाने पर मनाही है। शादी की तस्वीरें लीक ना हों इसके लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पढ़ें: प्रियंका की संगीत सेरेमनी में पहुंचा पूरा अंबानी परिवार, उम्मेद भवन में लगा सेलिब्रिटीज का जमावड़ा
2.0 movie box office collection to priyanka chopra here top news
राजपाल यादव - फोटो : SELF
राजपाल यादव को जेल की सजा
एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस मामले में तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। साल 2010 में राजपाल यादव ने व्यापारी सुरेंदर सिंह से 5 करोड़ का लोन लिया था। इस रकम की वापसी के लिए राजपाल यादव ने जो चेक सुरेंदर सिंह को दिया था वो बाउंस हो गया। मामला कोर्ट में पहुंचा तो राजपाल यादव ये रकम देने में नाकाम रहे। जिसके बाद कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया और उन्हें जेल की सजा सुनाई।

पढ़ें: एक्टर राजपाल यादव पर चेक बाउंस मामले में आरोप तय, जेल में रहना होगा 3 महीने
विज्ञापन
विज्ञापन
2.0 movie box office collection to priyanka chopra here top news
Phir Milenge - फोटो : social media
एड्स पर आधारित हैं ये फिल्में
आज वर्ल्ड एड्स डे है। दुनिया भर में आज लोगों को जागरूक किया जाता है। बॉलीवुड भी ऐसे गंभीर मुद्दे उठाने में पीछे नहीं रहा है। सलमान खान से लेकर जूही चावला तक ऐसे कई बड़े स्टार्स हैं जिन्होंने इन फिल्मों में महत्वपूर्ण रोल निभाया है।

पढ़ें: World AIDS Day: बॉलीवुड की 5 फिल्में, जिनमें एड्स जैसे मुददे को गंभीरता से उठाया
विज्ञापन
2.0 movie box office collection to priyanka chopra here top news
bigg boss - फोटो : bigg boss
'बिग बॉस 12' में कैप्टेंसी टास्क रद्द
बिग बॉस 12 में इस हफ्ते कोई कंटेस्टेंट कप्तान नहीं बन पाया। लग्जरी बजट टास्क बीबी पंचायत में सरपंचों की अदालत चली। इस टास्क में दीपिका और दीपक की टीम को बराबर स्कोर मिले। पंचों की सहमति नहीं हो पाने से ये टास्क रद्द कर दिया गया। वहीं इसके बाद कैप्टेंसी टास्क में भी दावेदारों के बीच सहमति नहीं बन पाई। इस दौरान श्रीसंथ और सोमी के बीच जमकर नोंक-झोंक हुई।

पढ़ें: बिग बॉस 12: सुरभि राणा ने मैच फिक्सिंग केस में श्रीसंथ पर उठाए सवाल, ऐसे मिला मुंहतोड़ जवाब
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed