{"_id":"5c1c962dbdec2256c4552d81","slug":"2-0-movie-day-22-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'2.0' बनी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तीसरी सबसे बड़ी हिट, 22 दिन बाद भी कमाई पर नहीं लगा ब्रेक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'2.0' बनी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तीसरी सबसे बड़ी हिट, 22 दिन बाद भी कमाई पर नहीं लगा ब्रेक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
2.0
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर आज शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म जीरो रिलीज हो चुकी है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी जीरो में शाहरुख खान के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का प्रमोशन भी जोरदार तरीके से किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है 2.0 की कमाई में इस हफ्ते गिरावट देखी जा सकती है।
2 of 5
2.0
- फोटो : twitter
7 दिसंबर को सारा अली खान की केदारनाथ ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी तो वहीं बीते शुक्रवार हॉलीवुड की एक्वामैन रिलीज हुई लेकिन ये फिल्में रजनीकांत का मुकाबला नहीं कर सकीं। अब जब बड़े बजट की फिल्म जीरो रिलीज हो गई है तो 2.0 को खतरा हो सकता है। एक बड़ी वजह ये भी है कि जीरो जैसी फिल्मों को उत्तर भारत के सिंगल स्क्रीन में ज्यादा पसंद किया जाता रहा है।
3 of 5
2.0
- फोटो : instagram
फिल्म के हिन्दी वर्जन की बात करें तो वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 2.0 ने रिलीज के पहले हफ्ते 137.50 करोड़, दूसरे हफ्ते में 37 करोड़ तो वहीं तीसरे हफ्ते फिल्म ने केवल 9 करोड़ की कमाई की। इस तरह 2.0 ने अब तक 184 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
2.0
- फोटो : instagram
2.0 ने इससे पहले वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 800 करोड़ के करीब बिजनेस कर लिया है। साइंस फिक्शन पर आधारित इस फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की है। खबरों की मानें तो अकेले अमेरिका में 2.0 कुल 100 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
2.0
लाइका प्रोडक्शंस चीन की मशहूर प्रोडक्शन कंपनी HY मीडिया के जरिए चीन में 2.0 को रिलीज करेगी। रजनीकांत की फिल्म चीन में लगभग 56,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। फिल्म जानकारों की मानें तो अगर 2.0 को बड़ी ओपनिंग मिली तो ये बहुत बड़ा धमाका कर देगी। चीन में इतनी स्क्रीन्स पर अभी तक हॉलीवुड फिल्में ही रिलीज होती आई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।