2.0 रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रजनीकांत और अक्षय कुमार की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आलम ये था कि गुरुवार को दक्षिण भारत में सिनेमाघरों के बाहर फैंस रात भर जुटे रहे। फिल्म को जिस तरह शानदार ओपनिंग मिली है उसके बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।
'2.0' बनी बॉक्स ऑफिस की 'बाहुबली', पहले ही दिन तोड़ डाले ये 5 रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैंस की एक्साइटमेंट का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि गुरुवार को रिलीज से पहले ही 1.2 मिलियन यानी कि 12 लाख टिकट बिक चुके थे। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक टिकटों की इस तरह एडवांस बुकिंग के मामले में 2.0 ने एवेंजर्स और बाहुबली को पीछे छोड़ दिया है।
#BookMyShow has sold 1.2 Million tix so far for #2Point0..
All-time No.2 after #Baahubali2
ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, 2.0 ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का बिजनेस किया। अभी तक आधिकारिक आंंकड़े नहीं आए हैं लेकिन एडवांस बुकिंग और दर्शकों के क्रेज को देखते हुए ये आंकड़ा कोई मुश्किल नहीं लगता। इससे पहले दिवाली के मौके पर रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ का बिजनेस किया था।
केवल देश में ही नहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी 2.0 का क्रेज देखा जा रहा है। ऐसा कम ही होता है जब पाकिस्तान में किसी भारतीय फिल्म की इस तरह एडवांस बुकिंग हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने 2.0 को रिलीज के लिए क्लीयरेंस सर्टिफिकेट दे दिया है। पाकिस्तान में ये 75 थियेटर्स में रिलीज हुई है।
रजनीकांत को केवल रजनीकांत ही टक्कर दे सकते हैं। जी हां, 2.0 के साथ भी ऐसा ही हुआ। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, तीन भाषाओं में रिलीज हुई 2.0 ने पहले दिन कमाई के मामले में रजनीकांत की फिल्म कबाली को पीछे छोड़ दिया है। कबाली ने पहले दिन 48 करोड़ का बिजनेस किया था।