रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 गुरुवार को रिलीज हो गई। उम्मीद के मुताबिक, पहले दिन फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। रजनीकांत के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दक्षिण भारत में कई जगहों पर 2.0 का पहला शो सुबह 4 बजे शुरू हुआ। इस दौरान सिनेमाघरों के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली।
'2.0' ने पहलेे ही दिन तोड़े कई रिकॉर्ड, इतने करोड़ कमाकर बन गई साल की सबसे बड़ी फिल्म
It's an Overwhelming Response for #2Point0. Thanks all for your Unconditional Love. Experience the Grand Epic in 3D.@rajinikanth @akshaykumar @iamAmyJackson @shankarshanmugh @arrahman @resulp @srinivas_mohan @LycaProductions @DharmaMovies @LycamobileUK @divomovies
— 2.0 (@2Point0movie) November 29, 2018
ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने बताया कि 'फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 20-25 करोड़ की कमाई की है। अगर सभी भाषाओं (तमिल और तेलुगू) के आंकड़ों को देखें तो रजनीकांत स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें कि 2.0 हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज की गई है। इससे पहले आमिर खान की हाल ही में रिलीज हुई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
ओपनिंग डे पर मॉर्निंग शो की बात करें तो उत्तर भारत में ऑक्यूपेंसी 40 प्रतिशत रही। डब फिल्म के लिहाज से ये एक अच्छा आंकड़ा है। वहीं दक्षिण भारत के सिनेमाघरों में फिल्म को 95 फीसदी ऑक्यूपेंसी मिली। माना जा रहा है, 2.0 कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। ये तो वीकडेेज की कमाई का आंकड़ा है। निश्चित रूप से वीकेंड पर इसका कलेक्शन और बढ़ेगा।
फिल्म की एडवांस बुकिंग भी कई नए रिकॉर्ड बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनिंग के बाद इस फिल्म की कमाई कई नए रिकॉर्ड बना सकती है। कमाई के मामले में बाहुबली 2 अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। बाहुबली 2 ने वर्ल्डवाइड 1,810 करोड़ का कलेक्शन किया है।