{"_id":"5c52f56fbdec224c7f23c3dd","slug":"2-veteran-actress-of-hindi-cinema-praise-manikarnika-and-kangana-ranaut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 2 पुरानी अभिनेत्रियों ने बांधे 'मणिकर्णिका' के तारीफ के पुल, बोलीं- 'कंगना ने खूब मेहनत की है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन 2 पुरानी अभिनेत्रियों ने बांधे 'मणिकर्णिका' के तारीफ के पुल, बोलीं- 'कंगना ने खूब मेहनत की है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 31 Jan 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
manikarnika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की इस 25 जनवरी को फिल्म 'मणिकर्णिका' रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म में कंगना के अभिनय को भी खूब सराहा जा रहा है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता होने जा रहा है। ऐसे में पुराने जमाने की दो सुपरहिट अभिनेत्री वहीदा रहमान और आशा पारेख ने भी यह फिल्म देखी और कंगना की जमकर तारीफ की।
2 of 5
kangana ranaut
बीते बुधवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जहां वहीदा रहमान के साथ अभिनेत्री आशा पारेख भी मौजूद थीं। फिल्म देखने के बाद वहीदा ने बताया था 'मैंने कंगना से कहा था कि वह मुझे यह फिल्म दिखाए, क्योंकि मेरे अंदर इस फिल्म को देखने की लालसा हो रही थी, मैंने फिल्म देखी और यह मुझे बहुत अच्छी लगी, कंगना ने वाकई में फिल्म में सराहनीय काम किया है।'
3 of 5
Asha Parekh
- फोटो : news18
वहीं, आशा पारेख ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की। आशा ने कहा कंगना ने फिल्म में खूब मेहनत की है और उन्होंने काफी अच्छा काम किया है, वाकई में वह झांसी की रानी लग रही थीं, मैं आशा करती हूं कि फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों पर राज करे।' गौरतलब है कि फिल्म अबतक 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kangana ranaut
बता दें कि फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' को लेकर चारों तरफ विवाद हो रहा है। फिल्म के को-डायरेक्टर से लेकर एक्टर तक कंगना पर अपनी मनमानी करने का आरोप लगा रहे हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस मिष्ठी चक्रवर्ती ने कंगना पर अपने कई बड़े सीन काटने का आरोप लगाया था। इस विवाद से फिल्म इंडस्ट्री दो भागों में बट गई है। कुछ लोग मणिकर्णिका के को-डायरेक्टर क्रिश का समर्थन कर रहे तो वहीं कंगना के सर्मथन में भी बॉलीवुड के कई सितारे आगे आ गए हैं और इस कड़ी में अब मणिकर्णिका की एकट्रेस अंकिता लोखंडे का नाम भी नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन
5 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : social media
गौरतलब है कि अंकिता ने मणिकर्णिका से ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। अंकिता ने कंगना का समर्थन करते हुए कहा कि फिल्म में से उनका कोई भी सीन नहीं काटा गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें कंगना रनौत से कोई शिकायत नहीं है। बता दें कि अंकिता ने फिल्म मणिकर्णिका में झलकरी बाई का किरदार निभाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।