{"_id":"60c5e3d88ebc3e20266c6c57","slug":"20-years-of-lagaan-aamir-khan-called-a-press-conference-on-sunday-gracy-singh-anil-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20YrsOfLagaan: अनिल शर्मा की प्लानिंग पता चलते ही एक्टिव हुए आमिर, इतवार को लगाया पत्रकारों का दरबार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
20YrsOfLagaan: अनिल शर्मा की प्लानिंग पता चलते ही एक्टिव हुए आमिर, इतवार को लगाया पत्रकारों का दरबार
आमिर खान और फिल्म लगान का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता आमिर खान चार साल बाद 60 साल के हो जाएंगे। सोशल मीडिया से वह संन्यास ले चुके हैं। मोबाइल फोन को लेकर भी उनका दावा है कि वह अपनी अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज तक इस्तेमाल नहीं करेंगे। लेकिन, वह आमिर खान ही क्या कि जब ब्रांडिंग की बॉल मिले और वह सिक्सर मारने से चूक जाएं। तो अपनी फिल्म ‘लगान’ के 20 साल पूरे होने का उन्हें रविवार के दिन एकदम से ख्याल आया और टीम को फरमान जारी हुआ कि देश दुनिया की मीडिया का दरबार लगाया जाए। ये हरकत फिल्म ‘लगान’ के साथ ही रिलीज हुई फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ की टीम की हलचल के साथ ही शुरू हुई। बॉक्स ऑफिस पर 20 साल पहले दोनों फिल्मों के बीच हुए मुकाबले का सिलसिला इनके 20 साल पूरे होने तक भी जारी दिख रहा है। फिल्म ‘लगान’ और फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ दोनों फिल्में एक ही दिन 15 जून 2001 को रिलीज हुई थीं। दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं हालांकि कमाई के मामले में फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ ने बाजी मार ली थी।
2 of 6
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा के तमाम सितारों को ये लगता रहा है कि उनके चुटकी बजाते ही फिल्म पत्रकार उनके दरबार में हाजिर हो जाएंगे। उनकी पीआर टीमों का व्यवहार भी अक्सर ऐसा ही होता है। लेकिन बीस साल पहले जब फिल्म ‘लगान’ रिलीज हुई थी तो हालात एकदम अलग थे। साल 2001 में जब लगान रिलीज हो रही थी तो उस समय आमिर खान के पीआरओ राजेंद्र राव हुआ करते थे। आमिर फिल्म ‘दिल चाहता है’ की शूटिंग कर रहे थे और उस फिल्म में रखी गई ‘गोएटी’ के साथ ही पत्रकारों से मिले थे। दरअसल राजेंद्र का आमिर से पत्रकारों को मिलाने का अंदाज ही निराला होता था। आमिर खुद भी उन दिनों वरिष्ठ पत्रकारों के सीधे संपर्क में रहने की अपनी तरफ से पुरजोर कोशिश करते थे। 20 साल बाद अब आमिर की वीडियो क्रांफ्रेंस के लिए निमंत्रण नहीं, करीब करीब आदेश सा आता है, वह भी कुछ घंटे की नोटिस पर।
3 of 6
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ज़ाहिर सी बात है इतवार के दिन सबके अपने अपने कार्यक्रम पहले से तय होते हैं लेकिन आमिर ऐसे ही अपना पॉपुलरिटी मीटर नापते रहे हैं। कहीं किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचने की दो घंटे पहले सुरसुरी छोड़ी जाती और पूरे मुंबई के फोटोग्राफरों को वहां मेला लग जाता है। इनकी गिनती भी होती है कि कौन कौन आया और कौन कौन रह गया। लेकिन, ये मेला अब छंटने लगा है। कोरोना काल ने मुंबई के एंटरटेनमेंट फोटोग्राफर्स को कई सबक दिए हैं। उन्होंने सीखा कि जो सितारे उन पर कभी कभी भड़क जाते हैं, वे मुसीबत के समय उनकी मदद भी करते हैं। और, कई सितारे ऐसे भी रहे जिनकी रोशनी तो वे चारों दिशाओं में पिछले कई साल तक फैलाते रहे लेकिन मुसीबत के समय सबसे ज्यादा अंधेरा इन्हीं दीयों तले दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आमिर खान का प्रेस से रिश्ता अपने प्रचार का भी रहा है और अपने प्रताप का भी रहा है। उनकी पर्सनल मेल आईडी इंडस्ट्री के गिने चुने पत्रकारों के पास ही है। इस मेल पर उनसे संपर्क में भी तमाम लोग रहते हैं। एक समय ऐसा भी रहा है जब न व्हाट्सऐप था और न सिगनल, तब भी आमिर खान एक एक दिन में दर्जनों मैसेज एसएमएस भेजा करते थे और पढ़ा करते थे। आमिर खान और मीडिया के बीच के रिश्ते बिगड़े ‘स्टारडस्ट’ पत्रिका की एक स्टोरी के बाद। इस स्टोरी में आमिर के एक ब्रिटिश पत्रकार से अंतरंग रिश्तों और दोनों के लव चाइल्ड का जिक्र था।
विज्ञापन
5 of 6
आमिर खान और अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उसके कुछ ही साल बाद आमिर खान के भरोसेमंद पब्लिसिस्ट राजेंद्र राव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आमिर खान तब सबसे पहले राजेंद्र राव के घर पहुंचने वालों में शामिल थे। उनकी अर्थी को कंधा भी आमिर ने दिया। राजेंद्र राव ने आमिर के अलावा अजय देवगन के साथ भी लंबा काम किया और अजय देवगन भी तब राजेंद्र राव के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। आमिर का काम उसके बाद उनके मैनेजर अद्वैत चंदन ने देखा। फिर प्रोफेशनल पीआर कंपनियों के पास भी ये काम आया। लेकिन आमिर की प्रेस कांफ्रेंस का इतना ‘अर्जेंसी’ वाला फोन पहले कभी नहीं आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।