फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीत के बाद भी संसद में मां हेमा मालिनी के साथ नहीं बैठ पाएंगे सनी देओल, जानें बड़ी वजह

Tue, 28 May 2019 12:39 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 28 May 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
2019 lok Sabha Winner Sunny Deol and hema malini Will not Sit together in parliament, know reason
सनी देओल और हेमा मालिनी - फोटो : File Photo
2019 लोकसभा चुनाव में कई बॉलीवुड सेलेब्स राजनीति के मैदान में उतरे, कुछ को सफलता हाथ लगीं तो कुछ को हार का स्वाद चखना पड़ा। इस स्टार लिस्ट में शामिल सनी देओल ने बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वहीं उनकी मां हेमा मालिनी ने भी बीजेपी की ओर से ही जीत का झंडा फहराया। लेकिन जीत के बाद भी एक ही परिवार के दो सदस्य संसद में एक साथ नहीं बैठेंगे। जानिए क्या है इसकी वजह..
2019 lok Sabha Winner Sunny Deol and hema malini Will not Sit together in parliament, know reason
hema malini sunny deol - फोटो : social media
संसद में हेमा मालिनी और सनी देओल के एक साथ नहीं बैठने की वजह रिश्तों की खटास नहीं बल्कि कुछ और ही है। दरअसल हेमा मालिनी सीनियर सांसद हैं और सनी देओल पहली बार संसद में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगे। ऐसे में जानकारी के मुताबिक हेमा संसद में आगे की सीटों पर बैठेंगी जबकि नवनिर्वाचित सासंद  सनी देओल को पीछे की किसी सीट पर जगह मिलेगी।
2019 lok Sabha Winner Sunny Deol and hema malini Will not Sit together in parliament, know reason
Sunny Deol - फोटो : twitter
गौरतलब है कि सनी देओल ने पंजाब के गुरदासपुर से चुनावी मैदान में कदम रखा है। सनी देओल का सीधा मुकाबला कांग्रेस के सुनील जाखड़ से था। जिनको सनी ने 82459 वोटों से मात दी है। बता दें कि यह सीट बीजेपी की पारंपरिक सीट मानी जाती है। इस सीट से पिछली बार तक दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना चुनाव लड़ते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2019 lok Sabha Winner Sunny Deol and hema malini Will not Sit together in parliament, know reason
बांकेबिहारी की शरण में पहुंचीं सांसद हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला
यूपी की मथुरा सीट से दूसरी बार हेमा मालिनी ने जीत हासिल की है। बता दें कि इस बार हेमा का मुकाबला राष्ट्रीय लोकदल के नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह से था। जिनको हेमा ने 293471 वोटों से मात दी है। गौरतलब है कि 2014 लोकसभा चुनावों में हेमा ने 330743 वोटों से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
2019 lok Sabha Winner Sunny Deol and hema malini Will not Sit together in parliament, know reason
sunny deol - फोटो : अमर उजाला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल ने गुरदासपुर के लोगों से और अपनी राजनीतिक टीम से बातचीत कर समस्याओं की लिस्ट बना ली है। जिसपर वो जल्द ही काम करना शुरू कर देंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed