बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट यानी अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लगान' को रिलीज हुए आज पूरे 21 साल हो गए हैं। 'लगान' आमिर के करियर की वो फिल्म थी, जिसने उनकी पर्सनल ही नहीं प्रोफेशल लाइफ भी बदल थी। या यूं कहे कि इसी फिल्म के दौरान वह एक बार फिर प्यार में पड़ गए थे। वैसे तो आमिर अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से 15 साल के रिश्ते के बाद अलग हो चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों की मुलाकात कहां और कैसे हुई थी। 'लगान' की रिलीज के दिन आमिर खान और किरण राव की लव स्टोरी का जिक्र इसलिए हो रहा है क्योंकि इस फिल्म के दौरान ही आमिर ने किरण पहली बार मिले थे। चलिए बताते हैं आपको दोनों की लव स्टोरी...
21 Years of Lagaan: ‘लगान’ के सेट पर हुई थी आमिर और किरण राव की मुलाकात, फिर एक फोन कॉल से शुरू हुई लव स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसे हुई प्यार की शुरुआत
आमिर खान और किरण राव की लव स्टोरी भी फिल्मी है। दोनों की मुलाकात 2001 में 'लगान' फिल्म के सेट पर हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान आमिर ने बताया था कि किरण 'लगान' के वक्त आशुतोष गोवारिकर की असिस्टेंट थीं। किरण की जिम्मेदारी आमिर को सेट तक ले जाने की थी। इस बीच दोनों में बात होती और दोनों अच्छे दोस्त बन गए। वहीं, किरण ने कहा था कि आमिर जिस तरह से सेट पर सभी से मिलते थे और उनसे हंसी-मजाक करते थे, उससे उन्हें आमिर में एक आम आदमी नजर आता था जो उन्हें पसंद था।
फोन कॉल के बाद हुआ एहसास
'लगान' की शूटिंग के दो साल बाद ही आमिर का अपनी पहली पत्नी रीना से तलाक हो गया था। एक इंटरव्यू के दौरान आमिर ने बताया कि ये वक्त उनके लिए काफी मुश्किल था और ऐसे में ही किरण राव का उन्हें फोन आया और दोनों ने आधे घंटे तक बात की। उसके बाद जब आमिर ने फोन रखा तो उन्हें एहसास हुआ कि जब भी वह किरण से बात करते हैं, तो उन्हें खुशी मिलती है। इस एहसास के बाद ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।
पहले लिव इन में रहे, फिर की शादी
आमिर और किरण ने लगभग डेढ़ साल तक एक दूसरे को डेट किया। इस दौरान दोनों लिव इन में रहे और 2005 में शादी कर ली। हालांकि शादी के 15 साल बाद आमिर खान और किरण राव का तलाक हो गया, लेकिन दोनों आज भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। वहीं, दोनों ने 2011 में सरोगेसी की मदद से अपने बेटा आजाद राव का स्वागत किया था। आमिर अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ भी अच्छे रिश्ते साझा करते हैं। दोनों के दो बच्चे इरा और जुनैद खान हैं।