{"_id":"5ec638078ebc3e906b602612","slug":"21-years-of-sooryavansham-amitabh-bachchan-heera-thakur-film-child-actor-ananda-vardhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"21 साल बाद अब ऐसा दिखता है 'हीरा ठाकुर' का बेटा, इसी ने लाकर दी थी 'भानुप्रताप' को खीर, जिसमें दुश्मनों ने मिलाया था जहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
21 साल बाद अब ऐसा दिखता है 'हीरा ठाकुर' का बेटा, इसी ने लाकर दी थी 'भानुप्रताप' को खीर, जिसमें दुश्मनों ने मिलाया था जहर
अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म सूर्यवंशम (Sooryavansham) को रिलीज हुए आज 21 साल हो गए हैं। 21 मई 1999 को आई अमिताभ बच्चन और सौंदर्या की ये फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो गई थी। 'सूर्यवंशम' टीवी पर सबसे ज्यादा दिखाई जाने वाली फिल्म है। फिल्म के सभी किरदार दर्शकों को खूब पसंद आए थे। लोगों ने IAS बनने के बाद भी ऑफिस पहुंचे ससुर के पैर छूने वाली बहू को खूब सराहा था तो वहीं भानुप्रताप के पोते का किरदार निभाने वाले चाइल्ड एक्टर की मासूमियत भी लोगों के दिलों में घर कर गई थी।
2 of 5
सूर्यवंशम
आप जानते हैं कि ठाकुर भानुप्रताप को जहरीली खीर खिलाने वाला लड़का अब कहां है और क्या कर रहा है? ये चाइल्ड एक्टर अब बड़ा हो गया है। इस एक्टर नाम आनंद वर्धन है। आनंद एक तेलुगू एक्टर हैं और 20 से ज्यादा साउथ फिल्मों में काम कर चुके हैं। आनंद जाने माने गायक पीबी श्रीनिवास के पोते हैं।
3 of 5
सूर्यवंशम
- फोटो : सोशल मीडिया
आनंद ने फिल्म 'प्रियारागलु' में अपनी परफॉर्मेंस से नंदी अवॉर्ड फॉर द बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट जीता। उस वक्त उनकी उम्र तीन साल थी। फिल्म में मासूम सा दिखने वाला ये बच्चा आज किसी बड़े बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'सूर्यवंशम' फिल्म में अमिताभ बच्चन
आनंद को कई तेलुगू और अन्य भाषा की फिल्मों जैसे 'सूर्यवंशम' में काम करने को मिला। आनंद अब तक के अपने फिल्मी करियर में तमाम दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह फिल्म इंडस्ट्री से तकरीबन 12 साल से दूर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म सूर्यवंशम
- फोटो : सोशल मीडिया
आनंद हाल फिलहाल किसी फिल्म में नजर नहीं आए। आनंद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। आज सूर्यवंशम की रिलीज को 21 साल पूरे हो गए हैं। उस वक्त बेशक ये फिल्म नहीं चली लेकिन यह टीवी की लोकप्रिय फिल्मों में से एक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।