बॉलीवुड की दिग्गज और खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन ने आज के दिन भारत का नाम रोशन किया था। उन्होंने 21 मई साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। वह पहली भारतीय महिला थीं जिन्होंने यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। आज उन्हें मिस यूनिवर्स बने 26 साल हो चुके हैं। सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स के अलावा फेमिना मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। फेमिना मिस इंडिया का खिताब भी उन्होंने साल 1994 में जीता था। ऐसे में आज हम आपको सुष्मिता सेन के उस गाउन के बारे में बताने जा रहे जो उन्होंने फेमिना मिस इंडिया बनने के समय पहना था।
किसी महंगे डिजाइनर से नहीं बल्कि मामूली टेलर से सुष्मिता सेन ने सिलवाया था 'मिस इंडिया' का गाउन, खुद किया था खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुष्मिता सेन ने अपने फेमिना मिस इंडिया का गाउन किसी मशहूर डिजाइनर से नहीं बल्कि अपने घर के पास के एक साधरण दर्जी से सिलवाया था। इस बात का खुलासा खुद सुष्मिता सेन ने एक रियलिटी शो में किया था। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। इस वीडियो में अभिनेत्री कह रही थीं, 'हमारे पास इतने पैसे नहीं थे कि हम एक महंगा डिजाइनर गाउन खरीद पाते। मुझे इवेंट के दौरान चार अलग-अलग ड्रेस पहननी थीं। हम साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे। हमें अपने दायरे भी पता थे। मेरी मां ने मुझे कहा, तो क्या हुआ। लोग तुम्हारे कपड़ों पर ध्यान नहीं देने वाले हैं, बल्कि उनका ध्यान तुम पर होगा।'
सुष्मिता वीडियो में आगे कहती हैं, 'कपड़े का फैब्रिक कैसा है दूर से उन्हें नहीं पता चलेगा। तो हम सरोजनी नगर बाजार गए। नीचे, गैराज में टेलर बैठते थे जो पेटिकोट सिलते थे। हमने उन्हें सामान दिया और बोला कि यह टीवी पर आने वाला है, इसलिए काम अच्छा करना। उस कपड़े से सरोजनी नगर के उस टेलर ने मेरा गाउन सिला। मेरी मां ने बचे हुए कपड़े से एक गुलाब बनाया। हमने काले रंग की नई जुराब खरीदी और काटकर, लास्टिक डालकर दस्ताने बनाए।'
A post shared by Beauty Pageant Hub | India 🇮🇳 (@beautypageanthub) on
मिस इंडिया का खिताब जीतने वाले दिन पर सुष्मिता वीडियो में कहा, 'मिस इंडिया का खिताब जीतने वाला दिन मेरे लिए बहुत बड़ा था। उससे भी बड़ी बात ये थी कि मैं उस गाउन को पहनने वाली थी। मुझे लगता है कि अगर इंसान के इरादे मजबूत हों, तो आप सब कुछ पा सकते हैं। पैसा मायने नहीं रखता है।'
आपको बता दें, सुष्मिता सेन ने फेमिना मिस इंडिया का टाइटल जीता था जिसके बाद मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। मिस यूनिवर्स बनने के बाद ही सु्ष्मिता सेन ने फिल्मों में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 'दस्तक' थी जो कि 1996 में रिलीज हुई थी। इसके बाद अभिनेत्री ने कई और फिल्में की। उन्होंने 'बीवी नंबर वन', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'आंखें' और 'मैं हू ना' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया।
पढ़ें: मिस यूनिवर्स बनें सुष्मित सेन को हुए 26 साल, ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने बधाई देते हुए कहा- 'जान मुझे तुम पर गर्व है..'