बाहुबली स्टार अभिनेता राणा दग्गुबाती ने अपनी गर्लफ्रेंड मिहीका बजाज से सगाई कर ली है। राणा ने मिहीका बजाज के साथ अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें दोनों मुस्कुरा रहे हैं। राणा ने इसके साथ लिखा है, 'और यह आधिकारिक हो गया।' सगाई के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
बाहुबली स्टार राणा दग्गुबाती ने की मिहीका बजाज से सगाई, यहां देखिए दोनों की खूबसूरत तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले दग्गुबाती ने अपने इंस्टाग्राम पर मिहिका बजाज के साथ की एक तस्वीर शेयर कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'उसने हां कह दिया।' इसके बाद तो फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया था। अब राणा दग्गुबाती ने आधिकारिक रूप से सगाई का एलान कर दिया है।
View this post on Instagram
A post shared by Rana Daggubati (@ranadaggubati) on
दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साउथ स्टार्स समेत फैंस इस कपल को बधाईयां देते नहीं थक रहे हैं।हालांकि, अभी तक यह सामने नहीं आया है कि राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज कब तक शादी करेंगे। कहा जा रहा है कि दोनों इस साल की सर्दियों तक शादी कर सकते हैं।
View this post on Instagram
And she said Yes :) ❤️#MiheekaBajaj
A post shared by Rana Daggubati (@ranadaggubati) on
मिहीका इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की फाउंडर हैं। इसके साथ ही वह एक स्टूडियो की मालकिन भी हैं। मिहीका बजाज की मां बंटी बजाज का जूलरी बिजनेस भी है। मिहीका ने इंटीरियर डिजाइन में मुंबई से डिप्लोमा किया है। वहीं राणा दग्गुबाती तेलुगू और तमिल के साथ बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
मिहीका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन आधिकारिक एलान से पहले उन्होंने अपने अकाउंट से राणा के साथ कोई तस्वीर साझा नहीं की थी। इसलिए फैंस को उनके रिश्ते की भनक तक नहीं लगी। वहीं राणा को बाहुबली स्टार के तौर पर जाना जाता है। राणा दग्गुबाती की आने वाली फिल्म 'हाथी मेरे साथी' है।