हर साल भारतीय सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज होती हैं। फिल्मों की इन लंबी लिस्टों में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड, साउथ और रीजनल फिल्में भी शामिल होती हैं। इस बीच कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो इतिहास में दर्ज हो जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है बॉर्डर, आज भी जब वॉर फिल्मों की बात होती है तो सबसे पहले जुबां पर फिल्म 'बॉर्डर' का नाम आता है। 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' भारत- पाकिस्तान के बीच हुई जंग पर आधारित फिल्म थी। फिल्म को जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के न सिर्फ गाने बल्कि किरदार और डायलॉग्स भी सुपरहिट हुए थे। 13 जून 1997 को रिलीज हुई फिल्म को 23 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में एक नजर फिल्म की स्टारकास्ट पर, कि कितने बदल गए हैं फिल्म के कलाकारों के लुक्स...
23 साल में इतनी बदल गई है 'बॉर्डर' की स्टारकास्ट, गानों के साथ ही डायलॉग्स ने भी जीता था दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देओल
फिल्म में सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार निभाया था। फिल्म में सनी देओल का 'मथुरा दास' वाला डायलॉग आज भी अक्सर कई लोग मजाकिया लहजे में ऑफिस में छुट्टी के लिए इस्तेमाल करते हैं।
सुनील शेट्टी
फिल्म में सुनील शेट्टी ने कैप्टन भैरों सिंह का किरदार निभाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने उस वक्त करीब 40 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।
अक्षय खन्ना
फिल्म में अक्षय खन्ना ने लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म का गाना 'संदेसे आते हैं' सुपरहिट हुआ था। आज भी इस गाने को पसंद करने वालों की कमी नहीं है।
जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ ने फिल्म में विंग कमांडर एंडी बाजवा का किरदार निभाया था। फिल्म के एक्शन सीन्स बेहद शानदार शूट किए गए थे। फिल्म में एक बार फिर जैकी ने साबित किया था कि वो एक बेहतरीन अभिनेता हैं।