रोमांटिक फिल्म 'कहो ना प्यार है' फिल्म को सुपरस्टार ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर 10 जनवरी यानी आज सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया है, जो फिल्म की 25वीं वर्षगांठ से चार दिन पहले है। राकेश रोशन की निर्देशित 'कहो ना प्यार है' 14 जनवरी 2000 को रिलीज हुई थी। अब हाल ही में, अभिनेत्री अमीषा पटेल ने बताया कि कैसे उनकी पहली फिल्म कहो ना... प्यार है ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई थी। आइए जानते हैं...
25 Years of KNPH: 'फैंस हमारी तस्वीरों से शादी करते थे, खून से खत लिखते थे', फिल्म की दीवानगी पर बोलीं अमीषा
अमीषा पटेल ने बताया कि कैसे उनकी पहली फिल्म कहो ना... प्यार है ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई, उन्हें फैंस को खून लिख खत भी मिले थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैंस लिखते थे खून से खत
ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल स्टारर कहो ना प्यार है ने फिल्म इंडस्ट्री में उनकी शुरुआत की। लेकिन, इसकी जबरदस्त सफलता ने रातों-रात अभिनेताओं के लिए गेम चेंजर साबित हुई। चूंकि फिल्म आज फिर से रिलीज हुई है। अभिनेत्री ने पुरानी यादें ताजा कीं और बताया कि कैसे प्रशंसक उनके और ऋतिक के लिए पागल थे। दीवानगी इस हद तक बढ़ गई कि कुछ ने अपने खून से खत लिखे तो कुछ ने उनकी तस्वीरों से शादी कर ली।
25 Years of KNPH: ‘कहो ना प्यार है’ की मेकिंग के दिलचस्प किस्से, जानिए लकी अली को कैसे मिला पहला ब्रेक
फिल्म के किरदारों की तरह कपड़े पहनना शुरू किया था
हाल ही में, न्यूज 24 को दिए एक नए इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने अपने करियर की दो फिल्मों के लिए आभार व्यक्त किया, जिनमें कहो ना प्यार है भी शामिल है उन्होंने बताया कि यह फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी, जब रील्स या सोशल मीडिया का कोई कॉन्सेप्ट नहीं था। फिर भी, फिल्म का क्रेज प्रशंसकों पर हावी हो था और उन्होंने फिल्म के अपने किरदारों की तरह कपड़े पहनना शुरू कर दिया।
Hrithik Roshan: बचपन में हकलाने की समस्या, 21 की उम्र में गंभीर बीमारी, चुनौतियों से पार पाकर बने सुपरस्टार
शादी के प्रस्ताव मिलते थे
अमीषा पटेल ने खुलासा किया, "ऋतिक और मुझे दोनों को फैंस से शादी के प्रस्ताव मिले। वे मंदिरों में हमारी तस्वीरों से शादी करते थे। मुझे खून से लिखे पत्र मिले, जिसमें उनके प्यार का इजहार किया गया था। यह बहुत डरावना था। मेरे पीछे-पीछे लोग आते थे।"
इन सितारों से सजी है फिल्म
बता दें कि कहो ना प्यार है का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था और इसमें ऋतिक रोशन, अमीषा पटेल, अनुपम खेर, दलीप ताहिल और मोहनीश बहल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।