12 साल पहले 26 नवंबर के दिन मुंबई में दिल दहला देने वाला आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में शहीदों और पीड़ितों को देशभर में श्रद्धांजलि दी जा रही है। साथ ही उन परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की जा रही हैं जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है। बॉलीवुड के सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
26/11 हमले की बरसी पर शहीदों और पीड़ितों को नमन, अक्षय कुमार-केके मेनन सहित इन सितारों ने किए ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार ने लिखा, ‘26/11 का दिन मुंबईकर कभी नहीं भूलेंगे। मुंबई हमले के शहीदों और पीड़ितों को मेरी श्रद्धांजलि। हम हमेशा अपने सर्वोच्च बलिदान के लिए हमारे बहादुरों के ऋणी रहेंगे।‘
26/11, a day Mumbaikars will never forget. My heartfet tribute to the martyrs and victims of the #MumbaiTerrorAttack. We will forever be indebted to our bravehearts for their supreme sacrifice 🙏🏻
अभिनेता केके मेनन लिखते हैं कि '26/11/2008। हमारे उन सभी साथी भारतीयों को श्रद्धांजलि जिन्होंने इस हमले में अपना जीवन खो दिया।‘
#26/11 /2008. Heartfelt tribute to all our fellow Indians who lost their lives in this ACT OF WAR AGAINST INDIA!!..LEST WE FORGET!! pic.twitter.com/W1xWk9NHyk
उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट किया कि ‘26/11 मुंबई हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि। मुंबई के लोगों को सलाम। अनंत बार आपके बलिदान के लिए आभारी और आप हमेशा के लिए हमारे दिल में हैं।‘
Heartfelt tribute to martyrs n victims of 26/11 #MumbaiTerrorAttack 💔
Salute to strength n resilience of people of #MumbaiCity
Eternally grateful for your supreme sacrifice n you are forever in our hearts 🙏🏼🙏🏼🙏🏼 #BlackDay #MumbaiAttack #MumbaiPolice #JaiHind 🇮🇳 pic.twitter.com/TpEYXeMKNC
रणदीप हुड्डा ने लिखा, ‘मुंबई हमले के 12 साल। शहीदों और पीड़ितों को कभी नहीं भुलाया जाएगा। सभी नायक वर्दी नहीं पहनते हैं।‘