फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उड़ि बाबा! समझिए कोलकाता की सड़कों पर क्यूं ये रूप धरकर घूम रहे जूनियर बच्चन

Thu, 26 Nov 2020 12:37 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Thu, 26 Nov 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan unrecognisable transformation into Bob Biswas for film shoot in Kolkata
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनुराग बसु की फिल्म ‘लूडो’ में अपने किरदार के लिए खूब तारीफें बटोर रहे अभिषेक बच्चन ने अपनी अगली फिल्म के लिए जो काया बदली है, उसे देख दुनिया वाले हैरान हैं। निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म ‘गुरु’ के लिए इससे पहले अभिषेक ने अपने लुक्स में जबरदस्त तब्दीली की। उनका ताजा बदलाव फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ के लिए है।

Abhishek Bachchan unrecognisable transformation into Bob Biswas for film shoot in Kolkata
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉब बिस्वास फिल्म ‘कहानी’ का एक किरदार रहा है, जिस पर अब एक पूरी फिल्म बन रही है और अभिषेक बच्चन फिल्म का टाइटल रोल कर रहे हैं। हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक सुजॉय घोष फिल्म 'कहानी' में दिखाए गए किरदार 'बॉब बिस्वास' पर ये फिल्म बनाने के लिए तैयार हुए तो इसके लिए उन्हें 'कहानी' के निर्माता जयंतीलाल गडा से अनुमति लेनी पड़ी थी। और यह अनुमति सुजॉय घोष को इतनी आसानी से नहीं मिली।

Abhishek Bachchan unrecognisable transformation into Bob Biswas for film shoot in Kolkata
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'बॉब बिस्वास' को सुजॉय घोष के साथ हिंदी सिनेमा के किंग शाहरुख खान मिलकर बना रहे हैं। जब जयंतीलाल से इस किरदार की अनुमति लेने की बारी आई तब यहां पर सुजॉय के काम शाहरुख ही आए। उन्होंने अपने पुराने संबंधों का इस्तेमाल करते हुए जयंतीलाल से बॉब बिस्वास के किरदार पर फिल्म बनाने की अनुमति ले ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan unrecognisable transformation into Bob Biswas for film shoot in Kolkata
बॉब बिस्वास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुजॉय घोष को नियमों के मुताबिक इस फिल्म को शुरू करने से पहले जयंतीलाल से अनुमति लेने की और एनओसी लेटर साइन करवाने की जरूरत थी ही। हाल ही में फिल्म 'बेबी' के किरदार शबाना पर भी फिल्म 'नाम शबाना' बनी थी लेकिन इन दोनों ही फिल्मों के निर्माता नीरज पांडे ही थे। इसलिए वहां किसी की अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ी। यहां सुजॉय घोष की मदद शाहरुख खान ने की।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan unrecognisable transformation into Bob Biswas for film shoot in Kolkata
सुजॉय घोष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'बॉब बिस्वास' को सुजॉय घोष की बेटी दिव्या अन्नपूर्णा घोष निर्देशित कर रही हैं जिसमें अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। इसकी शूटिंग के लिए अभिषेक बच्चन इन दिनों कोलकाता में हैं। अपने पिता अमिताभ बच्चन की तरह अभिषेक को भी कोलकाता पहुंच पसंद हैं। ‘अमर उजाला’ से बातें करते हुए अभिषेक कहते हैं, “कोलकाता के लोग डैडी को मार जमाई (हमारा दामाद) कहकर बुलाते हैं और मुझे मार नाती (हमारा नाती)। कोलकाता मेरा भी पसंदीदा शहर है, मुझे यहां बहुत सारा प्यार मिलता है और मेरे लिए तो ये दूसरे घर जैसा है।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed