चर्चित वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन में 'ये भी ठीक है' बोलकर मशहूर हो जाने वाले अभिनेता प्रियांशु पैन्यूली गुरुवार को शादी कर रहे हैं। अपनी प्रेमिका अभिनेत्री और नर्तकी वंदना जोशी से शादी करने की योजना तो प्रियांशु ने बहुत पहले ही कर रखी थी। लेकिन, लॉकडाउन की वजह से उनकी योजना कारगर साबित नहीं हुई। अब उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया है और दिसंबर में मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन भी रखेंगे।
'मिर्जापुर 2' के रॉबिन अब नहीं रहे ‘सिंगल’, देहरादून पहुंचकर दुल्हन से बोले- ‘हां, ये भी ठीक है’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियांशु और वंदना की मुलाकात तब हुई थी जब ये दोनों एक साथ फिल्मी दुनिया में अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। ये दोनों वर्ष 2013 में मुंबई में ही रंगमंच में काम करते हुए एक दूसरे से मिले। उस समय ये दोनों वैभवी मर्चेंट के ताज एक्सप्रेस म्यूजिकल ग्रुप का हिस्सा थे। अलग-अलग जगहों पर प्रस्तुति देने के लिए इन्हें यात्राएं करनी पड़ीं इसी दौरान दोनों के बीच में नजदीकियां भी बढ़ गईं। उसके बाद दोनों का करियर काफी उतार-चढ़ाव से गुजरा है। लेकिन, सभी परिस्थितियों का सामना समझदारी से करते हुए अब ये दोनों शादी तक पहुंच गए हैं।
प्रियांशु ने अपने करियर की शुरुआत एक वेब सीरीज 'बैंग बाजा बारात' में एक छोटे से किरदार से की थी। उसके बाद उन्हें मनुजा त्यागी की वर्ष 2016 में आई फिल्म 'लव एट फर्स्ट साइट' में काम करने का मौका मिला और इसी साल प्रियांशु नजर आए फरहान अख्तर की फिल्म 'रॉक ऑन 2' में। इस फिल्म में उन्होंने राहुल शर्मा का किरदार निभाया। वर्ष 2018 में प्रियांशु को विक्रमादित्य मोटवानी की एक्शन फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में हर्षवर्धन कपूर के साथ देखा गया। फिल्म में प्रियांशु की अहम भूमिका रही। दरअसल, वही इस फिल्म के भावेश जोशी हैं जिन पर इस फिल्म का शीर्षक भी आधारित है।
वर्ष 2018 में ही प्रियांशु ने आकर्ष खुराना की फिल्म 'हाईजैक' और कंवल सेठी की फिल्म 'वंस अगेन' में काम किया। ये दोनों ही फिल्में कुछ खास नहीं कर सकीं। वर्ष 2019 में उदय सिंह पवार के निर्देशन में बनी फिल्म 'अपस्टार्ट्स' में भी नजर आए। फिर इस साल की शुरुआत में ही उन्हें हॉलीवुड की एक्शन थ्रिलर फिल्म मिली 'एक्सट्रैक्शन'। अवेंजर्स सीरीज बनाने वाले रूसो ब्रदर्स की इस फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ और रणदीप हुड्डा का साथ उनकी किस्मत चमका गया।
अब हाल ही में उन्हें 'मिर्जापुर 2' में रॉबिन के किरदार में देखा गया। इस सीरीज में उनका बोला संवाद 'ये भी ठीक है' आजकल काफी मशहूर है। आने वाले समय में प्रियांशु को तापसी पन्नू की फिल्म 'रश्मि रॉकेट' और ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'पिप्पा' में अहम भूमिकाएं निभाते हुए देखा जाएगा। ये उधर, वंदना भी एक जानी मानी अभिनेत्री और नर्तकी हैं। उन्होंने 'दिल से दिया वचन' और 'तेरी मेरी लव स्टोरीज' जैसे टीवी धारावाहिकों में काम किया है। जल्द ही उन्हें एक वेब सीरीज में भी देखा जाएगा।