पश्चिम बंगाल के बिजॉयगढ़ इलाके से एक 26 साल की अभिनेत्री के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अभिनेत्री ने खुद इस मामले की शिकायत जादवपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना पर गंभीरता दिखाते हुए अभिनेत्री का मेडिकल करवाया है। अभिनेत्री ने 'साथ भाई चम्पा' सहित कई टीवी शोज में काम किया है।
अपने ही घर में अभिनेत्री के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिली जानकारी के मुताबिक, 5 जुलाई को अभिनेत्री के फ्लैट पर उनका एक जानने वाला आर्थिक मदद मांगने पहुंचा था। अभिनेत्री को अकेला देखकर उसने फायदा उठाया और दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया। पुलिस को दिए बयान में अभिनेत्री ने कहा कि वो अपने फ्लैट पर अकेली रहती हैं।
अभिनेत्री ने कहा आरोपी ने न सिर्फ उनके साथ दुष्कर्म किया बल्कि घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल से बना लिया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर इस अगर वो इस बारे में किसी को बताती हैं तो वो इस वीडियो को वायरल कर देगा। हालांकि इसके बावजूद अभिनेत्री ने पुलिस में इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा-376/506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पेशे से व्यवसायी है और अभिनेत्री का पूर्व परिचित है। दोनों में प्रेम होने की बात भी सामने आ रही है।
अभिनेत्री मूल रूप से नादिया (पश्चिम बंगाल) की रहने वाली हैं। वो मॉडलिंग और अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए कोलकाता में रहती हैं। आरोपी के साथ पहले अभिनेत्री के अच्छे संबंध थे। मगर कुछ मुद्दों के कारण दोनों के संबंध खराब हो गए थे। लॉकडाउन के दौरान लड़के ने कथित तौर पर फेसबुक पर उससे संपर्क किया और मिलने का अनुरोध किया। पहले तो अभिनेत्री ने मिलने से मना कर दिया, लेकिन जब युवक ने बिजनेस में नुकसान होने और आर्थिक मदद मांगी तो अभिनेत्री ने उसे अपने घर पर बुलाया था।
बहस के बीच पूजा भट्ट ने साझा किया ऐसा वीडियो, कंगना रनौत को कहना पड़ा 'धन्यवाद'