{"_id":"5f07922df6b69446303d8cf1","slug":"untold-stories-of-102-year-old-actor-zohra-sehgal-on-her-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"102 साल की इस अभिनेत्री ने किया था कपूर खानदान की चार पीढ़ियों के साथ काम, अस्थियों को फ्लश करने की जताई थी इच्छा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
102 साल की इस अभिनेत्री ने किया था कपूर खानदान की चार पीढ़ियों के साथ काम, अस्थियों को फ्लश करने की जताई थी इच्छा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 10 Jul 2020 03:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
जोहरा सहगल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पृथ्वीराज कपूर से लेकर उनके परिवार की चौथी पीढ़ी रणबीर कपूर तक के साथ अदाकारी के जलवे बिखेरने वालीं अभिनेत्री जोहरा सहगल की आज पुण्यतिथि है। उनका जन्म सहारनपुर में ढोली खाल के पास मोहल्ला दाऊद सराय में 27 अप्रैल 1912 को पठान मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके बचपन का नाम साहेबजादी जोहरा बेगम मुमताज उल्ला खान था। उनके पिता मुमताज उल्ला खान और नातिका उल्ला खान उतर प्रदेश के रामपुर निवासी थे।
2 of 6
जोहरा सहगल और रणबीर कपूर
- फोटो : Social Media
सात बच्चों में तीसरे नंबर की जोहरा बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा वाली थीं, लेकिन अपनी रुचि के अनुसार नृत्य और रंगमंच में 14 साल तक सक्रिय रहने के बाद उनकी जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का सफर फिल्मी दुनिया के नाम रहा। वह अकेली ऐसी शख्स रहीं, जिन्होंने पृथ्वीराज कपूर, पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर नए जमाने के अभिनेता रणबीर कपूर तक के साथ अभिनय कर छाप छोड़ी।
3 of 6
जोहरा सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
जोहरा ने अपनी पढा़ई क्वीन मैरी कॉलेज से पूरी की और उनके लिए कॉलेज में पर्दा रखना अनिवार्य था। जर्मनी के मैरी विगमैन बैले स्कूल में एडमीशन पाने वाली वह पहली भारतीय महिला बनीं। तीन साल तक यहां जोहरा ने नए जमाने का डांस सीखा। एक कार्यक्रम के दौरान जोहरा की मुलाकात भारत के मशहूर नर्तक उदय शंकर से हुई। विदेश में इतनी खूबसूरत भारतीय युवती की पारंपरिक नृत्य में दिलचस्पी देख उदय शंकर बहुत खुश हुए और बोले कि वतन पहुंचते ही वह उनके लिए काम देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जोहरा सहगल
- फोटो : Social Media
जोहरा सहगल ने साल 1945 में 400 रुपये महीने की सेलरी पर पृथ्वी थिएटर ज्वाइन किया और अगले 14 साल पूरे हिंदुस्तान का शहर शहर छान मारा। पृथ्वी थिएटर के अलावा जोहरा इप्टा की भी सक्रिय सदस्य रहीं। इप्टा ने जब ख्वाजा अहमद अब्बास के निर्देशन में अपनी पहली फिल्म बनाई, धरती के लाल तो वह इसकी भी हीरोइन बनीं। इप्टा की वजह से ही जोहरा को चेतन आनंद की नीचा नगर में भी काम मिला। कान्स फिल्म फेस्टिवल का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार पाल्मे डी ओर जीतने वाली ये पहली भारतीय फिल्म है।
विज्ञापन
5 of 6
जोहरा सहगल और अमिताभ बच्चन
फिल्मों में जोहरा सहगल को पहला मौका 1982 में जेम्स आइवरी की फिल्म में मिला। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा कई ब्रिटिश फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। पाकिस्तान में एन इवनिंग विद जोहरा शो सुपरहिट रहा।हम दिल दे चुके सनम, वीर जारा, सांवरिया और चीनी कम में उनकी खूबसूरती ने लोगों को अपना खूब दीवाना बनाया। संयुक्त राष्ट्र के आबादी फंड (यूएनपीएफ) के शुरू किए लाडली अवार्ड्स में उन्हें सदी की लाडली का अवॉर्ड मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।