बॉलीवुड ने हाल ही में कई दिग्गज सितारों को खो दिया है। जिनमें से एक अभिनेता सुसांत सिंह राजपूत भी हैं। सुशांत के निधन ने सभी को झकझोरकर रख दिया है। लेकिन इन दिनों सुशांत के फैंस काफी खुश भी हैं और भावुक भी। ऐसा इसलिए क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म जल्द ही लोगों के बीच आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे दर्शकों का बेतहाशा प्यार मिला। 'दिल बेचारा' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर 24 जुलाई को रिलीज की जाएगी। लेकिन सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत ही ऐसे अभिनेता नहीं हैं जिनकी फिल्म उनके निधन के बाद रिलीज हो रही है। बल्कि बॉलीवुड में ऐसे कई अभिनेता हैं जिनकी फिल्में उनके निधन के बाद रिलीज हुईं। इस पैकेज में ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में आपको बताएंगे...
सुशांत सिंह राजपूत ही नहीं संजीव कुमार की तो 10 फिल्में निधन के बाद रिलीज हुई थीं, ये सितारे भी हैं लिस्ट में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना को बॉलीवुड में काका भी कहा जाता था। वो अपने समय के सबसे बड़े स्टार थे। एक वक्त ऐसा आया जब उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और फिर कुछ वक्त बाद दोबारा फिल्मों में लौटे। उनकी आखिरी फिल्म थी 'रियासत' जो 18 जुलाई 2014 को रिलीज हुई थी। हालांकि उसके दो साल पहले 18 जुलाई 2012 को राजेश खन्ना का निधन हो गया था।
शम्मी कपूर
अभिनेता शम्मी कपूर ने अपने जीवन के अंतिम दिन भी सिनेमा के नाम कर दिए थे। रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म 'रॉकस्टार' 11 नवंबर 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शम्मी कपूर भी नजर आए थे। हालांकि वो ये फिल्म देख नहीं पाए और फिल्म रिलीज होने के कुछ महीने पहले ही उनका निधन हो गया।
ऋषि कपूर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म थी 'शर्माजी नमकीन'। अपनी आखिरी फिल्म की आधी शूटिंग छोड़ ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए। हालांकि ये फिल्म अब लॉकडाउन के बाद शूट होगी और रिलीज भी की जाएगी।
मीना कुमारी
अपने जमाने की जानी मानी अदाकारा मीना कुमारी की फिल्म 'पाकीजा' 1972 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज के 3 हफ्ते बाद ही मीना कुमारी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उनकी आखिरी फिल्म 'गोमती के किनारे' रिलीज हुई थी।