फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दादा जगदीप के जाने से टूट गया मीजान जाफरी का दिल, सोशल मीडिया पर साझा की ये खास तस्वीर

Fri, 10 Jul 2020 02:19 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 10 Jul 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
meezaan jaffrey shares a throwback photo to remembers his grandfather actor jagdeep
जगदीप और मीजान - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के 'सूरमा भोपाली' यानी अभिनेता जगदीप का बुधवार रात 81 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान, सुशांत सिंह राजपूत और सरोज खान जैसी दिग्गज हस्तियों के बीच जगदीप का भी साल 2020 में जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे दिग्गज अभिनेताओं सहित कई अन्य ने जगदीप के जाने पर दुख जताया है। 

meezaan jaffrey shares a throwback photo to remembers his grandfather actor jagdeep
Meezaan Jaffrey - फोटो : instagram

दादा को देने से जगदीप के पोते और जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी भी बेहद दुखी हैं और उनका दिल भी टूट गया है। गुरुवार को मीजान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जगदीप के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की। ये तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

meezaan jaffrey shares a throwback photo to remembers his grandfather actor jagdeep
जगदीप और मीजान - फोटो : Social Media

इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर में मीजान, जगदीप की गोद बैठकर उन्हें किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं पोते का ऐसा प्यार देखकर जगदीप भी मुस्कुरा रहे हैं। दोनों की खुशी तस्वीर में साफ झलक रही है। मीजान ने तस्वीर के कैप्शन में एक दिल और उदासी वाला इमोजी बनाया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

❤️😞

A post shared by Meezaan (@meezaanj) on

विज्ञापन
विज्ञापन
meezaan jaffrey shares a throwback photo to remembers his grandfather actor jagdeep
सुपुर्द-ए-खाक हुए कॉमेडियन जगदीप - फोटो : ट्विटर

बता दें कि गुरुवार को मुंबई के मझगांव स्थित शिया कब्रिस्तान में जगदीप को  सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अंतिम यात्रा में जगदीप का पूरा परिवार शामिल रहा। जगदीप के बेटे जावेद जाफरी और उनकी पत्नी इस मौके पर बेहद दुखी नजर आए। हालांकि कोरोना के चलते अंतिम संस्कार के दौरान सिर्फ उनका परिवार और बॉलीवुड जगत से गिने-चुने लोग ही नजर आए। 

विज्ञापन
meezaan jaffrey shares a throwback photo to remembers his grandfather actor jagdeep
जगदीप - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि अभिनेता जगदीप ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में किरदार निभाए। 'शोले' फिल्म में उनके सूरमा भोपाली के किरदार को भुलाया नहीं जा सकता है। 'अंदाज अपना अपना' में भी उनके काम को खूब पसंद किया गया। उन्होंने अपने करियर में 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया।

बहस के बीच पूजा भट्ट ने साझा किया ऐसा वीडियो, कंगना रनौत को कहना पड़ा 'धन्यवाद'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed