बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से नेपोटिज्म (भाई- भतीजावाद) को लेकर तेज बहस शुरू हो गई है। बॉलीवुड के सितारे इस बहस में दो तरफ बंट गए हैं। कुछ मानते हैं कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म का बोलबाला है तो कुछ इसे सिरे से नकार देते हैं। बीते कुछ दिनों से इस मु्द्दे पर कंगना रनौत और पूजा भट्ट के बीच तीखी बहस छिड़ी हुई है। गुरुवार को पूजा भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा किया जिसके जवाब में कंगना ने उनका शुक्रिया अदा किया।
बहस के बीच पूजा भट्ट ने साझा किया ऐसा वीडियो, कंगना रनौत को कहना पड़ा 'धन्यवाद'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा भट्ट ने फिल्मफेयर अवॉर्ड का एक वीडियो साझा किया जिसमें कंगना रनौत को फिल्म गैंगस्टर के लिए अवॉर्ड मिला था। वीडियो में अवॉर्ड लेने के बाद कंगना महेश भट्ट और मुकेश भट्ट को धन्यवाद कह रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में पूजा भट्ट ने लिखा है, 'शायद वीडियो भी झूठ बोलते हैं, दो लोगों की लड़ाई है। मैं आरोप- प्रत्यारोप समझदार लोगों के लिए छोड़ देती हूं। इसके बजाए मैं सिर्फ फैक्ट्स सामने रख रही हूं।’
पूजा भट्ट के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने धन्यवाद कहा। कंगना की टीम ने ट्वीट किया, 'पूजा जी, कंगना बहुत आभारी हैं कि विशेष फिल्म्स ने उन्हें लॉन्च किया लेकिन वह चाहती हैं कि आउटसाइडर्स के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। वह शुक्रगुजार हैं कि उनके एक्स के साथ उनका रिश्ता टूट गया लेकिन उनका मानना है कि इसे सम्मानपूर्वक होना चाहिए था। वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि पुरुषों द्वारा चलाए जा रही इस दुनिया में उन्हें सफलता मिली, लेकिन वह चाहती हैं कि पितृसत्ता समाप्त हो।'
Pooja ji Kangana is thankful to Vishesh films fr launching her but she wants outsiders to be treated better,She is thankful that her ex broke up with her but she wishes it ws done respectfully,She feels fortunate to fnd success in world run by men but she wishes patriarchy ends🙏 https://t.co/ZZ7VVcRpJZ
इससे पहले पूजा भट्ट ने कहा था कि कंगना को मुकेश भट्ट और महेश भट्ट की प्रोडक्शन कंपनी की फिल्म 'गैंगस्टर' से लॉन्च किया गया था। जिसके जवाब में कंगना की तरफ ट्वीट किया था। इस ट्वीट में लिखा था, आपकी जानकारी के लिए बता दूं पूजा भट्ट कि कंगना ने गैंगस्टर के अलावा साउथ की फिल्म पोकरी के लिए ऑडीशन दिया था। जिसमें वो सिलेक्ट भी हो गई थीं। फिल्म पोकरी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। तो अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि वो जो हैं वो गैंग्स्टर की वजह से हैं तो ये गलत है। पानी अपनी जगह बना ही लेता है।'
Dear @PoojaB1972, #AnuragBasu had keen eyes to spot Kangana’s talent, everyone knows Mukesh Bhatt does not like to pay artists, to get talented people for free is a favour many studios do on themselves but that doesn’t give your father a license to throw chappals at her...(1/2) https://t.co/5afdsJJx4F
एक और ट्वीट में कंगना की टीम ने लिखा था, 'डियर पूजा भट्ट, अनुराग बासु के पास वो पैनी निगाहें थीं, जिन्होंने कंगना के टैलेंट को खोजा था। हर कोई जानता है कि मुकेश भट्ट कलाकारों को पैसे देना पसंद नहीं करते। प्रतिभाशाली लोगों से मुफ्त में काम कई स्टूडियो करवाते हैं लेकिन इस बात से आपके पिता को कंगना पर चप्पल फेंकने का, उन्हें पागल कहने का और उन्हें अपमानित करने का लाइसेंस नहीं मिल जाता।'
Dear @PoojaB1972, #AnuragBasu had keen eyes to spot Kangana’s talent, everyone knows Mukesh Bhatt does not like to pay artists, to get talented people for free is a favour many studios do on themselves but that doesn’t give your father a license to throw chappals at her...(1/2) https://t.co/5afdsJJx4F
नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आए करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने लगा दी जमकर क्लास