{"_id":"608bb1645fedcc3aad4a40b6","slug":"28-years-of-damini-film-rishi-kapoor-meenakshi-seshadri-sunny-deol-and-amrish-puri-casting-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषि कपूर और मीनाक्षी शेषाद्रि की फिल्म 'दामिनी' को हुए 28 साल, जानिए चिंटू की कास्टिंग का अनसुना किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋषि कपूर और मीनाक्षी शेषाद्रि की फिल्म 'दामिनी' को हुए 28 साल, जानिए चिंटू की कास्टिंग का अनसुना किस्सा
पिछले साल आज ही के दिन ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। वहीं, उनकी फिल्म 'दामिनी' को आज 28 साल पूरे हो गए हैं। इसे लेकर फैंस दिवंगत अभिनेता को याद कर रहे हैं। दामिनी आज से ठीक 28 साल पहले 30 अप्रैल 1993 को रिलीज हुई थी। पिक्चर उस समय काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। वहीं, इससे जुड़ी कई ऐसी बाते हैं जो शायद कम ही लोग जानते होंगे। आज हम ऐसे ही किस्से बताने जा रहे हैं।
2 of 7
दामिनी
- फोटो : Twitter- @BombayBasanti
फिल्म में ऋषि कपूर और मीनाक्षी शेषाद्रि ने मुख्य भूमिका निभायी थी, जबकि सनी देओल ने स्पेशल अपीयरेंस दिया था। उनकी भूमिका एक बेकार और नशेड़ी वकील की थी, जिसमें सिस्टम को लेकर आक्रोश भरा हुआ था। फिल्म की कहानी एक बड़े परिवार की आदर्शवादी बहू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुष्कर्म की शिकार घर की नौकरानी को इंसाफ दिलाने के लिए अपने ही परिवार से लड़ जाती है।
इस फिल्म में सनी देओल को उनकी भूमिका के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। मूवी से मीनाक्षी शेषाद्री को उनकी भूमिका के लिए सबसे अधिक पहचान मिली। हालांकि, विडंबना है कि वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री से चूक गईं। सूत्रों का कहना हैं कि वो इतनी दुखी हुई थीं कि बॉलीवुड छोड़ने का फैसला कर लिया था।
कम ही लोग जानते होंगे कि इस प्रोजेक्ट के लिए पहले ऋषि कपूर की भूमिका के लिए जैकी श्रॉफ से संपर्क किया गया था। लेकिन उन्होंने राज कुमार संतोषी के साथ समस्या के कारण मना कर दिया था। संतोषी ने बताया था कि जैकी ज्यादातर बड़े भाई की भूमिका निभाते थे।
विज्ञापन
5 of 7
मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : Social media
वहीं, जब मीनाक्षी और राजकुमार संतोषी में अनबन हुई तो संतोषी ने डिंपल कपाड़िया से संपर्क किया था। लेकिन ऋषि कपूर ने संतोषी से साफ कह दिया था कि अगर डिंपल फिल्म में होंगी तो वह काम नहीं करेंगे। संतोषी ने तब श्रीदेवी को साइन किया था, लेकिन उनकी फीस के कारण उन्हें छोड़ना पड़ा। इसके बाद संतोषी ने मीनाक्षी शेषाद्री को लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।