फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Critics Choice Awards 2023: 'आरआरआर' ने फिर बढ़ाया देश का गौरव, बनी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म

Mon, 16 Jan 2023 09:05 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Jan 2023 09:05 AM IST
विज्ञापन
28th Critics Choice Awards: Ss Rajamouli RRR wins Best Foreign Language Film Naatu Naatu Best Song
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित और राम चरण-जूनियर एनटीआर द्वारा अभिनीत फिल्म 'आरआरआर' ने फिर भारत का झंडा बुलंद किया है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बाजी मारने के बाद अब 28वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में भी फिल्म की झोली में दो अवॉर्ड आए हैं। गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड जीता है। इसके अलावा फिल्म ने अपने गाने 'नाटू नाटू' के लिए ‘बेस्ट सॉन्ग’ का भी क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स जीता है।


Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर वेड का तहलका और फिसड्डी साबित हुई कुत्ते, जानिए कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल

28th Critics Choice Awards: Ss Rajamouli RRR wins Best Foreign Language Film Naatu Naatu Best Song
आरआरआर-एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की गई है। ट्वीट में लिखा है, 'फिल्म 'आरआरआर' की कास्ट एंड क्रू को बहुत बधाई। फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड अपने नाम किया है। बता दें कि इस श्रेणी में 'आरआरआर' का मुकाबला, 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट', 'अर्जेंटीना 1985', 'बार्डो', 'फॉल्स क्रॉनिकल ऑफ ए हैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स', 'क्लोज' और 'डिसीजन टू लीव' जैसी फिल्मों से हुआ। लेकिन इन सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए 'आरआरआर' ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड अपने नाम किया है।

28th Critics Choice Awards: Ss Rajamouli RRR wins Best Foreign Language Film Naatu Naatu Best Song
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके अलावा फिल्म के गाने नाटू नाटू के लिए भी बेस्ट सॉन्ग का क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड मिला है। 'आरआरआर' मूवी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह खुशखबरी साझा की गई है। ट्वीट में लिखा है, 'यह साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने 'नाटू नाटू' के लिए बेस्ट सॉन्ग क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड जीता है। बता दें कि इससे पहले फिल्म के नाटू नाटू गाने को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग के अवॉर्ड से नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
28th Critics Choice Awards: Ss Rajamouli RRR wins Best Foreign Language Film Naatu Naatu Best Song
एमएम कीरावानी - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में अवॉर्ड लेने के बाद एमएम कीरावानी ने सभी का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान उनसे पूछा गया कि, 'गोल्डन ग्लोब में भी आपको बड़ी सफलता मिली। आपके संगीत की किस खूबी ने दुनिया को आकर्षित किया?' इस पर कीरावानी ने कहा, 'यूनिकनेस और फ्रेशनेस ने दुनिया को आकर्षित किया। क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड पाकर मैं बेहद खुश हूं। मेरे कोरियोग्राफर, लिरिक राइटर, मेरे सिंगर्स, प्रोग्रामर और अपने निर्देशक की तरफ से आभार जताता हूं।'
Vijay Sethupathi: पैसे कमाने के लिए फिल्मों में किए छोटे रोल, नेशनल अवॉर्ड विनिंग मूवी करने से बदल गई जिंदगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed