सब्सक्राइब करें

30 years of Karan Arjun: पहली बार साथ दिखी थी सलमान-शाहरुख की जोड़ी, ओटीटी पर देख सकेंगे करण-अर्जुन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 13 Jan 2025 11:16 AM IST
सार

30 years of Karan Arjun: राकेश रोशन की ब्लॉकबस्टर फिल्म करण अर्जुन से यह सब शुरू हुआ, जो सलमान खान और शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन साझेदारी के 30 साल पूरे होने का प्रतीक है।
 

विज्ञापन
30 years of Karan Arjun Revisiting Rakesh Roshan blockbuster stars Salman Khan SRK rakhee gulzar amrish puri
करण-अर्जुन की रिलीज को पूरे हुए 30 साल - फोटो : सोशल मीडिया
13 जनवरी 1995 को राकेश रोशन द्वारा निर्देशित फिल्म करण अर्जुन रिलीज हुई थी। आज इसकी रिलीज को पूरे 30 साल हो गए हैं। रिलीज के 30 सालों बाद भी यह फिल्म प्रशंसकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है क्योंकि इसमें शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी ने दिल जीत लिया था।

 
Trending Videos
30 years of Karan Arjun Revisiting Rakesh Roshan blockbuster stars Salman Khan SRK rakhee gulzar amrish puri
इस फिल्म में पहली बार नजर आई थी शाहरुख-सलमान की जोड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
तीन दशक पहले दो सुपरस्टारों को एक साथ फिल्म करण-अर्जुन में पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ देखा था। इस फिल्म में पहली बार सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी नजर आई थी। राकेश रोशन की फिल्म करण-अर्जुन को आज रिलीज हुए पूरे 30 साल हो गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
30 years of Karan Arjun Revisiting Rakesh Roshan blockbuster stars Salman Khan SRK rakhee gulzar amrish puri
फिल्म में राखी गुलजार ने निभाया था सलमान-शाहरुख की मां का किरदार - फोटो : सोशल मीडिया
करण-अर्जुन ने रिलीज के बाद से 10 महीनों तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया। फिल्म में शाहरुख और काजोल पर्दे पर वापस आए और उसी साल दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे भी रिलीज हुई, जिसके बाद से ही काजोल-शाहरुख की ऑनस्क्रीन जोड़ी प्रशंसकों की पसंदीदा जोड़ी बन गई।
 
30 years of Karan Arjun Revisiting Rakesh Roshan blockbuster stars Salman Khan SRK rakhee gulzar amrish puri
फिल्म में नजर आई थी पुनर्जन्म की कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
करण-अर्जुन में सलमान और एसआरके के अलावा राखी गुलजार, ममता कुलकर्णी, काजोल और अमरीश पुरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं, जबकि जॉनी लीवर, अर्जुन, जैक गौड़, रंजीत और आसिफ शेख सहायक भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान का पुनर्जन्म दिखाया गया है। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने भी प्रशंसकों को बेहद पसंद आए।

यह भी पढ़ें:
Paatal Lok 2: हाथीराम चौधरी का रोल निभाना लगा कैसा, जयदीप अहलावत ने पाताल लोक 2 के कई रहस्य से उठाया पर्दा
 
विज्ञापन
30 years of Karan Arjun Revisiting Rakesh Roshan blockbuster stars Salman Khan SRK rakhee gulzar amrish puri
13 जनवरी 1995 को रिलीज हुई थी करण अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राकेश रोशन ने पहले करण-अर्जुन में शाहरुख खान और अजय देवगन को फिल्म की मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना था, लेकिन फिल्म में अजय देवगन और शाहरुख खान दोनों अलग-अलग किरदार निभाना चाहते थे। देवगन अर्जुन की भूमिका निभाना चाहते थे, जबकि खान करण की भूमिका निभाना चाहते थे। रोशन इसके लिए सहमत नहीं हुए। राकेश की अजय के बाद अगली पसंद सलमान और आमिर खान की जोड़ी को लेना चाहते थे, लेकिन बात कुछ बनी नहीं। यही वजह है कि आखिर में सलमान खान और शाहरुख खान को पहली बार स्क्रीन पर एक साथ ला खड़ा किया। करण अर्जुन ZEE5 प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर के मोबाइल वॉलपेपर पर दिखाई दिया यह किसका चेहरा, क्या यही है उनका सच्चा प्यार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed