फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 साल पहले रिलीज हुई थी विनोद खन्ना की 'जुर्म', फिल्म की एक्ट्रेसेस मीनाक्षी शेषाद्रि और संगीता बिजलानी का बदल गया पूरा LOOK

Tue, 14 Jul 2020 03:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 14 Jul 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
30 Years of Meenakshi Sheshadri Vinod Khanna and Sangeeta Bijlani movie Jurm
फिल्म जुर्म - फोटो : ट्विटर

विनोद खन्ना, मीनाक्षी शेषाद्रि और संगीता बिजलानी स्टारर फिल्म जुर्म को रिलीज हुए पूरे 30 साल हो गए हैं। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। मीनाक्षी शेषाद्रि और संगीता बिजलानी को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर का नामांकन मिला था। फिल्म की कहानी सलमान के पिता सलीम खान ने लिखी थी। आज हम बात करने जा रहे हैं इस फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में, जानिए कौन अब कहां है और कैसे दिखता है।

30 Years of Meenakshi Sheshadri Vinod Khanna and Sangeeta Bijlani movie Jurm
विनोद खन्ना

विनोद खन्ना- इंस्पेक्टर शेखर वर्मा

फिल्म में विनोद खन्ना इंस्पेक्टर शेखर वर्मा के किरदार में थे। फिल्म में वह मीनाक्षी शेषाद्रि के पति भी थे जो खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रहे होते हैं लेकिन अचानक संगीता बिजलानी की एंट्री होते ही दोनों के रिश्ते में दरार आने लगती ही। गौरतलब है कि विनोद खन्ना अब इस दुनिया में नहीं हैं।

30 Years of Meenakshi Sheshadri Vinod Khanna and Sangeeta Bijlani movie Jurm
संगीता बिजलानी - फोटो : ट्विटर

संगीता बिजलानी - गीता साराभाई
फिल्म में संगीता बिजलानी ने गीता साराभाई नाम की महिला का किरदार निभाया था जो कि एक हत्या की चश्मदीद गवाह रहती है। बाद में विनोद खन्ना यानी इंस्पेक्टर शेखर वर्मा को उनकी रक्षा के लिए उनके घर पर तैनात किया जाता है। जहां दोनों के बीच अफेयर शुरू हो जाता है। संगीता बिजलानी अब फिल्मों से दूर हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना 60वां जन्मदिन मनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
30 Years of Meenakshi Sheshadri Vinod Khanna and Sangeeta Bijlani movie Jurm
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : ट्विटर

मीनाक्षी शेषाद्रि- मीना वर्मा
फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि विनोद खन्ना से शादी करके बेहद खुश हैं। दोनों की एक बेटी भी है। मीनाक्षी ने फिल्म में मीना वर्मा का किरदार निभाया था। मीनाक्षी शेषाद्रि अब फिल्मों से दूर अपनी जिंदगी जी रही हैं। उनके लुक में भी काफी बदलाव आ गया है।

विज्ञापन
30 Years of Meenakshi Sheshadri Vinod Khanna and Sangeeta Bijlani movie Jurm
शफी इनामदार - फोटो : ट्विटर

शफी इनामदार- इंस्पेक्टर प्रमोद कदम
शफी इनामदार फिल्म में विनोद खन्ना के साथ ही संगीता बिजलानी यानी  गीता साराभाई के घर में अपॉइंट किए जाते हैं। शफी इनामदार को एक शानदार एक्टर के तौर पर जरूर याद किया जाता है और आज भी वह लाखों दिलों में बसे हुए हैं। इस फिल्म की रिलीज के छह साल बाद ही शफी इनामदार का निधन हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed