सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

30 Year of Shah Rukh Khan: जब शाहरुख खान को मुंबई पुलिस ने डाला हवालात में, यहां पढ़िए क्या है पूरा किस्सा

Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sat, 25 Jun 2022 05:20 PM IST
विज्ञापन
30 years of shah rukh khan interesting anecdote about police taking him in custody
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कभी बॉक्स ऑफिस के बादशाह कहलाने वाले अभिनेता शाहरुख खान को हिंदी सिनेमा में कदम रखे 30 साल पूरे हो गए हैं। 25 जून 1992 को उनकी पहली फिल्म ‘दीवाना’ रिलीज हुई थी। इन तीस साल में शाहरुख खान ने जिंदगी के तमाम उतार चढ़ाव देखे। उनके घर मन्नत के सामने अब भी हर रोज उनके दीवानों का जमघट लगता है। उनकी आने वाली फिल्मों ‘पठान’, ‘डंकी’ और ‘जवान’ को लेकर रोज कुछ न कुछ सुर्खियां बनती रहती हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘जीरो’ को लेकर निर्देशक आनंद एल राय को अब भी चुभने वाले सवालों का सामना करना होता है, लेकिन इन 30 साल का एक किस्सा ऐसा भी है जिसे शाहरुख खान भुलाना भी चाहें तो नहीं भूल सकते। जी नहीं, बात उनके बेटे आर्यन खान के जेल जाने की नहीं है, बल्कि ये किस्सा है उनके अपने पुलिस हवालात पहुंच जाने का।
Trending Videos
30 years of shah rukh khan interesting anecdote about police taking him in custody
माया मेमसाब - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये किस्सा है शाहरुख खान की 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘माया मेमसाब’ को लेकर छपे एक गॉसिप का जिसे लेकर हुए झगड़े के बाद शाहरुख खान को हवालात की हवा खानी पड़ी। शाहरुख और इस मामले में उनके निशाने पर आए पत्रकार के बीच बाद में मामला सुलझ तो गया लेकिन शाहरुख के दामन पर लगा ये दाग उनके तमाम माफी मांगने के बाद भी छूट नहीं पाया। शाहरुख को पहले गुस्सा बहुत जल्दी आता था। वानखेड़े स्टेडियम में वह आईपीएल के दौरान वहां के कर्मचारियों से भिड़ चुके हैं। कैटरीना कैफ की पार्टी में सलमान खान से उनकी हाथापाई होते होते बची और शिरीष कुंदर वाला चर्चित किस्सा तो सबको पता है ही। शाहरुख को जो करीब से जानते हैं, वह ये भी जानते हैं कि उनको अपने अहं को जरा भी ठेस बर्दाश्त नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
30 years of shah rukh khan interesting anecdote about police taking him in custody
माया मेमसाब - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हुआ यूं कि एक फिल्म पत्रिका ने शाहरुख और फिल्म ‘माया मेमसाब’ की हीरोइन दीपा मेहता को लेकर एक आलेख छाप दिया। इसके मुताबिक फिल्म के निर्देशक और दीपा मेहता के पति केतन मेहता ने फिल्म में एक बेहद रूमानी बेडरूम सीन रखा। इसकी शूटिंग के लिए न तो शाहरुख मन बना पा रहे थे और न दीपा। तो मैगजीन के मुताबिक केतन ने दोनों को एक रात साथ गुजारने को कहा ताकि वे दोनों एक दूसरे को ठीक से जान सकें और फिर अगले दिन ये सीन केतन ने सिर्फ अपने सिनेमैटोग्राफर अनूप जोटवानी के साथ शूट कर लिया। शाहरुख ने इसे पढ़ा तो वह आग बबूला हो गए। अगले ही दिन किसी फिल्मी पार्टी में उन्हें इस पत्रिका का एक बंदा मिला जिसे शाहरुख ने इस पूरे गॉसिप का राइटर समझ लिया और उसकी ऐसी की तैसी कर दी।

30 years of shah rukh khan interesting anecdote about police taking him in custody
माया मेमसाब - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक शाहरुख ने इसके बाद इस शख्स के घर जाकर भी उधम मचाया। पुलिस ने इस मामले में शाहरुख को घंटों थाने में बिठाए रखा। इस किस्से को लेकर शाहरुख को बाद में तब बहुत अफसोस हुआ जब उन्हें पता चला कि जिस शख्स पर वह बिगड़े और जिसके घर पर जाकर उन्होंने हल्ला काटा, उसका इस पूरी रिपोर्ट से कोई लेना देना नहीं था। नेताओं के बारे में भी कुछ तीखी टिप्पणी एक बार शाहरुख खान ने की थी तो अमर सिंह ने उन्हें इसका सबक सिखाने का ऐलान किया था और कहा था कि शाहरुख बेइज्जती सार्वजनिक करते हैं और माफी अकेले में मांगते हैं।

विज्ञापन
30 years of shah rukh khan interesting anecdote about police taking him in custody
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘माया मेमसाब’ के जिस सीन को लेकर इतना बखेड़ा हुआ, उसे देखने के लिए स्कूल कॉलेजों के छात्र भर भरकर ये फिल्म देखने पहुंचे थे लेकिन फिल्म से ये सीन सेंसर बोर्ड ने ऐन मौके पर निकाल दिया। तब यूट्यूब, व्हाट्सऐप या दूसरे सोशल मीडिया थे नहीं लेकिन फिल्म में से सीन काटे जाने की खबर शनिवार तक ही जमाने को हो चुकी थी और फिल्म देखने इसी के चलते गिनती के लोग ही पहुंचे थे। बहुत बाद में यानी कि साल 2008 में फिल्म से कटा ये सीन यूट्यूब पर अवतरित हुआ और तब ईमेल के जरिए ये खूब वायरल भी हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed